फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mayawati rally in Chandauli and Bhadohi

अपर कास्ट के हैं मोदी, OBC का आरक्षण खत्म कर देगी भाजपा : मायावती  

Thu, 02 Mar 2017 06:27 PM IST
amarujala.com- Written by : शैलेश कुमार शुक्ल
amarujala.com- Written by : शैलेश कुमार शुक्ल Updated Thu, 02 Mar 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
Mayawati rally in Chandauli and Bhadohi
जनसभा में मायावती - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को चंदौली में आयोजित चुनावी रैली में पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी अपर कास्ट के हैं और खुद को पिछड़ा बताते हैं।  मायावती ने भाजपा ने मंडल कमीशन का विरोध किया था और सरकार बनने ओबीसी का आरक्षण खत्म कर देगी।  

बसपा सुप्रीमो ने दावा किया कि मंडल कमीशन के जरिये पिछडों को आरक्षण मिलने पर भाजपा ने इसका विरोध किया था। वीपी सिंह की सरकार को गिरा दिया था। कहा कि भाजपा कभी भी पिछडों के हित के लिए काम नहीं करेगी।  

विज्ञापन


कहा ‌क‌ि नरेंद्र मोदी पिछड़े नहीं बल्कि अपर कास्ट के हैं और गुजरात में अपनी जाति बदलकर खुद को पिछड़ा बताते हैं।  भाजपा पिछड़े, दलितों, आदिवासियों का आरक्षण खत्म कर देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम का अक्सर हर चुनावी जनसभा में ये कहना कि सपा और बीएसपी मिले हुए हैं, पर कोई भी यकीन नहीं कर सकता है।  उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक स्वार्थ की वजह से पीएम मोदी सपा से मिले हुए हैं। इसी वजह से वर्ष 2014 से भाजपा ने सपा सरकार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। 

माया ने कहा कि देश के बड़बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पूर्ण बहुमत लेने की कोरी और हवा हवाई बातें कर रहे हैं। दावा किया कि बसपा की जीत तय है और मान्यवर कांशीराम का सपना साकार होगा।  यूपी में बसपा को पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इसलिए विरोधियों के झांसे में न आएं और बसपा को ही वोट दें।

 

कांग्रेस और सपा का गठंबधन स्वार्थ का

Mayawati rally in Chandauli and Bhadohi
मायावती
कहा कि चंदौली में सभी सीटें बसपा जीतेगी। कांग्रेस भी सपा के दागी चेहरों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है । सपा के गुंडों जमीनों पर कब्जे कर रहे हैं। वहीं बसपा के उम्मीदवार बेदाग हैं।  सपा सरकार ने आधे अधूरे विकास कार्य किए हैं।  कहा कि कांग्रेस और सपा का गठंबधन स्वार्थ का है।

उन्होंने दावा किया कि सपा दो खेमे में बंट गई है और शिवपाल यादव उसे नुकसान पहुंचाएंगे।  मुस्लिम और दलितों के जुड़ने से बसपा मजबूत होगी।  मुस्लिम भी बसपा को वोट दें।  सपा सरकार का पूरा कार्यकाल निराशाजनक है।  


मायावती ने कहा कि भाजपा के चुनावी वादे हवा हवाई और कोरे वादे बनकर रह गए हैं। किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। भाजपा को अब लोग भारतीय जुमला पार्टी कहने लगे हैं।  इसलिए जनता ने अब दलित की इस बेटी को पूरा आशीर्वाद देने का मन बना लिया है।  भाजपा अब नंबर वन की दागी और बागी लोगों की पार्टी बनकर रह गई है। इसलिए भाजपा के मूल कैडर के लोग हैं वे भाजपा को सबक सिखाएंगे।

कहा क‌ि  भाजपा को अब भ्रष्टाचार के मामले में बोलने का कोई नैतिक हक नहीं रह गया है। भाजपा ने अब तक कालाधन के बारे में नहीं बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने जनता का ध्यान बांटने के लिए नोटबंदी का फैसला लिया है।  भाजपा ने एक चौथाई भी वादे पूरे नहीं किए।  

अब दलित और शोषित वर्ग के साथ बड़े पैमाने पर हो रहा है। इस बात का रोहित वेमूला कांड उदाहरण है। मैं दलित भाईयों को सतर्क कर देती हूं कि भाजपा अगर सत्ता में आई तो आपके पूरे आरक्षण को खत्म कर देगी।  वह आरएसएस के एजेंडे पर चल रही है। 

मायावती ने कहा कि भाजपा को अहसास हो गया है कि वे यूपी में हार रहे हैं, इसलिए गैस के दाम बढ़ाए हैं।  गुरु-चेले और बबुआ के बुरे दिन आने वाले हैं।  सपा के बबुआ को अब सपा की भाभी भी नहीं बचा पाएगी। कहा कि बसपा की सरकार बनने पर लैपटॉप की बजाय सीधे आर्थिक मदद दी जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed