फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mauritius prime minister relation to ballia district

यूपी के इस जिले से जुड़ीं मॉरीशस के पीएम की जड़ें, पूर्वजों का पता लगाने के लिए आए उच्चायुक्त

Fri, 07 Dec 2018 05:14 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 07 Dec 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
Mauritius prime minister relation to ballia district
बलिया के डीएम के साथ मॉरीशस के उच्चायुक्त जगदीश्वर गोवर्धन - फोटो : amar ujala
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ की जड़ें यूपी के एक जिले से जुड़ी हैं। उनके पूर्वजों को लेकर जानकारी जुटाने के लिए मॉरीशस के उच्चायुक्त जगदीश्वर गोवर्धन जिले में पहुंचे। उन्होंने भारत को मॉरीशस से सुंदर देश बताया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कार्यों की देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी तारीफ होती है। मोदी स्वच्छता अभियान के लिए विदेशों में सम्मानित किए जा रहे हैं। यह इस देश के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन


बलिया पहुंचे मॉरीशस के उच्चायुक्त जगदीश्वर गोवर्धन ने डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत में जिले की तारीफ करते हुए कहा कि इस जनपद ने देश एवं विदेश को प्रधानमंत्री दिए हैं। उन्होंने बताया कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ के पूर्वजों के जिले के रसड़ा में रहने के प्रमाण मिले हैं। उसी का पता लगाने यहां आया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ का 23 जनवरी को वाराणसी में कार्यक्रम बन रहा है। ऐसे में यदि रसड़ा में उनके बारे में कोई प्रमाण मिलता है तो वे रसड़ा में आकर अपने पूर्वजों से मिलेंगे। रसड़ा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान भी देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed