फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Maulana Kalbe Jawad said- orphans, allows majalumom the help of learning Islam

मौलाना कल्बे जव्वाद बोले- यतीमों, मजलूमों की मदद की सीख देता है इस्लाम

Sun, 27 Mar 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 27 Mar 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
Maulana Kalbe Jawad said- orphans, allows majalumom the help of learning Islam
शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद
शिया धर्म गुरु और लखनऊ के इमाम-ए-जुमा मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी ने इस्लाम के सिलसिले से बताया कि इल्म हासिल करना और दूसरों तक पहुंचाना, यतीमों और मजलूमों की मदद करना ही इस्लाम का नाम है। इस्लाम जुल्म के खिलाफ डटकर खड़े होने की सीख देता है। जव्वाद शनिवार को अर्दली बाजार स्थित उल्फत बीबी के हाते में आयोजित मजलिस को खिताब कर रहे थे। इसका आयोजन एजाज अब्बास और हाजी जाफर हुसैन के संयोजन में किया गया। 
विज्ञापन


मजलिस में कल्बे जव्वाद ने कर्बला के शहीदों का हवाला देते हुए कहा कि इमाम हुसैन और उनके साथियों ने अपनी कुर्बानी और सब्र के जरिए जालिम हुकूमत का सामना किया और उसे समाप्त कर अमन का परचम लहराया। मजलिस के पूर्व जीशान हैदर ने अपने साथियों के साथ सोजखानी पेश की। सादाब हल्लौरी, बाकर बलियाबी और सब्बीर गोपालपुरी ने यहां बेहतरीन कलाम पेश किए।
विज्ञापन


इस मौके पर अंजुमनों ने नौहा मातम किया। हसन मेहंदी ने शिरकत करने वालों का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान स्वर्गीय नियाज अहमद की आत्मा की शांति के लिए दुआएं की गई। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता फरमान हैदर ने बताया कि रविवार को भी शहर के विभिन्न इलाकों में मजलिसें अजाए हुसैन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed