{"_id":"5e908a5f8ebc3e6fd5009de9","slug":"mau-supply-inspector-sealed-shop-on-disappearance-of-shop-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ : कोटेदार के गायब होने पर पूर्ति विभाग की टीम ने दुकान को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ : कोटेदार के गायब होने पर पूर्ति विभाग की टीम ने दुकान को किया सील
Fri, 10 Apr 2020 08:43 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 10 Apr 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के कोपागंज विकास खंड के अदरी नगर पंचायत वार्ड आठ और दस में सस्ते गल्ले की दुकानों को सील कर दिया गया। कोरोना वायरस की महामारी के चलते लॉक डाउन को देखते हुए सभी दुकानों पर राशन देना है लेकिन राशन की दुकान से कोटेदार के गायब मिलने पर पूर्ति विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
अदरी नगर पंचायत के राशन डीलर की ओर से गेहूं व राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत पर शुक्रवार की शाम को पूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर शौरभ सिहं, गगन सिंह, हर्षिता राय जांच करने पहुंचे तो दुकानदार गायब मिला। पूर्ति निरीक्षक के मौके पर मौजूद होने की सूचना पर सैकड़ों उपभोक्ता भी वहां पहुंच गए और राशन न मिलने की शिकायत करने लगे। पूर्ति निरीक्षक शौरभ सिंह ने बताया कि अदरी वार्ड आठ व दस में स्थित उचित मूल्य की राशन दुकान का लाइसेंस योगेंद्र प्रसाद के नाम पर है। जहां पात्र गृहस्थी 214 व अंतोदय के 142 कार्ड धारक हैं। दुकान को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन