फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mau sub inspectors and policemen will be given Seva Medal, will be honored on Independence day

मऊ: चार उपनिरीक्षकों और 29 पुलिसकर्मियों को दिया जाएगा सेवा पदक, 15 अगस्त को होंगे सम्मानित

Fri, 13 Aug 2021 10:12 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: हरि User Updated Fri, 13 Aug 2021 10:12 PM IST
सार

सराहनीय सेवाओं के लिए गृह मंत्रालय की ओर से वर्ष 2019 के लिए पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों के नाम की घोषणा हुई। 
 

विज्ञापन
Mau sub inspectors and policemen will be given Seva Medal, will be honored on Independence day
Uttar Pradesh Police

विस्तार

सराहनीय सेवाओं के लिए गृह मंत्रालय की ओर से वर्ष 2019 के लिए पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट और अति उत्कृष्ट सेवा पदक देने की घोषण की गई है। इनमें से मऊ जिले में तैनात और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को भी 15 अगस्त को यह सम्मान दिया जाएगा। चार उप निरीक्षकों और पांच मुख्य आरक्षियों को अतिविशिष्ट सेवा पदक दिए गए हैं। ये पदक पुलिस कर्मियों को 15 अगस्त को सौंपे जाएंगे। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि उपनिरीक्षक विजय नारायण दुबे, रणधीर सिंह, समरजीत यादव, राधेश्याम भारती, मुख्य आरक्षी चालक अरुण कुमार सिंह, मुन्ना राजभर, मुख्य आरक्षी श्रवण कुमार, अनवार अहमद, अमरनाथ यादव को अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं सेवा निवृत्त पुलिस उपाधीक्षक नंदलाल, उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद मिश्र, संतोष कुमार यादव, श्रीप्रकाश शुक्ल, बालचंद्र, धनंजय सिंह, राकेश कुमार त्रिपाठी, मुख्य आरक्षी संतोष कुमार सिंह, महेंद्र प्रताप यादव, भीम सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, सत्य प्रकाश, सुक्खू राम, कुमार, सुमन कुमार कुशवाहा, विनय कुमार तिवारी, ओम प्रकाश, शीतला प्रसाद कुशवाहा , मनोज कुमार सिंह, सतेंद्र कुमार ओझा, मुख्य आरक्षी चालक रामजी प्रसाद, आरक्षी चालक नागेंद्र सिंह, घिसियावन यादव, आरक्षी राम अशीष यादव को उत्कृष्ट सेवा पदक दिया गया है। एसपी ने बताया कि इन पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को ये पदक 15 अगस्त को सौंपे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed