{"_id":"597b2dbc4f1c1b313d8b4823","slug":"mau-seeing-the-body-of-the-elder-sister-the-small-sister-died-the-whole-village-cry","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी बहन का शव देख छोटी ने तोड़ा दम, पूरा गांव रो पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी बहन का शव देख छोटी ने तोड़ा दम, पूरा गांव रो पड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
अंतिम संस्कार (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
बड़ी बहन के मरने के बाद उसे देखने पहुंची छोटी बहन, उसकी मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी। अपने भाई से मिलकर रोते-रोते छोटी बहन चंद्रावती के भी प्राण पखेरू उड़ गए। गांव में एक साथ दोनों बहनों की शव यात्रा निकली तो उनके इस अगाध प्रेम को देखकर हर किसी की आंखे छलक पड़ीं।
विज्ञापन
घटना यूपी के मऊ जिले की है। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी ग्राम पंचायत के पुरवा कौड़ीपुर निवासी चन्द्रावती देवी पत्नी बिरजू यादव की बड़ी बहन इंद्रावती देवी मधुबन थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में रहती थीं। कुछ दिनों पूर्व उनकी तबीयत खराब हो गई थी और गुरुवार को मौत हो गयी।
विज्ञापन
चंद्रावती को जब अपनी बहन इंद्रावती के मरने की सूचना मिली तो वह उसे देखने के लिए जगदीशपुर गांव पहुंचीं। घर पर शोकाकुल परिवार रो रहे थे, वहीं चंद्रावती के मायके वाले भी आए थे। चंद्रावती अपने मायके से आए भाइयों को देखते ही फूट-फूटकर रोने लगीं।
विज्ञापन
इसी दौरान वह अपनी बहन की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और जमीन पर गिर पड़ीं। वहीं उनके प्राण पखेरू उड़ गए। वहीं इंद्रावती के दाह संस्कार की तैयारी कर रहे लोग चंद्रावती को लेकर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे।
चिकित्सकों ने चंद्रावती को देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को भी लेकर आए और एक साथ दोनों का अंतिम संस्कार किया।