मऊ : सीएमओ कार्यालय और महिला अस्पताल के एक-एक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित, 34 नए मरीज मिले
- जिले में एक्टिव मरीज 152, ठीक हुए 97 तथा तीन की गई जान
- शुरूआती दस दिनों में मिले 116 मरीज, कुल संख्या 252
- दो दिन में मिले 69 संक्रमितों में से 63 मऊ नगर के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना ने मऊ जिले को पूरी तरह से अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इसका अंदाजा जिलें में मिलने वाले कोरोना संक्रमितों से लगाया जा सकता है। हालत यह है कि ग्रामीणांचल से ज्यादा शहरी क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों के मिले हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 34 संक्रमितों के मिलने के बाद जिले में अब कुल 252 मरीज हो गए हैं।
शुक्रवार को मिले मरीजों में एक कर्मचारी सीएमओ कार्यालय और एक कर्मचारी जिला महिला अस्पताल का शामिल हैं। बीते दो दिनों में जिले में कोरोना संक्रमण के 69 मामले मिले हैं। इसमें केवल चार मामले ग्रामीणांचल के है, जबकि 63 मामले नगर क्षेत्र के हैं।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बीएचयू से आई जांच रिपोर्ट में कोरोना के 34 नये मरीज मिले हैं। इसमें नगर के कंटेनमेंट जोन मुंशीपुरा से 13 मरीज, कतुआपुरा से 9, सहातदपुरा मुहल्ले से सात मरीज मिले है।
इसके अलावा जिला महिला अस्पताल की महिला सफाई कर्मी के साथ सीएमओ कार्यालय में तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी भी शुक्रवार को आई रिपोर्ट में संक्रमित मिले। इसके अलावा मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के बरईपार से एक, घोसी तहसील के भगवानपुर से एक तथा बलिया जिले क रसड़ा निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं।
शुक्रवार को 34 मरीजों के मिलने के बाद जिले में मरीजों संक्रमितों की संख्या जहां 252 पहुंच गई। वहीं तीन की मौत और 97 मरीजों के ठीक होकर डिस्चार्ज होकर घर आने से एक्टिव मरीजों की संख्या 152 पहुंच गई हैं। इसीक्रम में शहरी क्षेत्र में जिले में यह दूसरा दिन है जब लगातार दोनों दिन 30 से अधिक मरीज मिले है।
नगर में बढ़ता जा रहा संक्रमण का खतरा
कोरोना संक्रमण के लिहाज से नगर अब पूरी तरह खतरे में है, क्योंकि लगातार शहर में तीन दिन से लगातार 10 से अधिक रोगी मिल रहे हैं।शुक्रवार को मिले 34 मरीजों में 31 मरीज नगर के हैं। वहीं बीते दो दिनों में मिले 69 मरीजों में 63 मरीज नगर के हैं।