फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mau news police report

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Tue, 27 Aug 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
mau news police report
कोपागंज। भाजपा नेता अखिलेश राजभर की तहरीर पर सोमवार की रात पुलिस ने सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया। मामले में अखिलेश ने ओमप्रकाश पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मारने पीटने और सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने रूपी भाषण देने का आरोप लगाया। मालूम हो कि रविवार को सुभासपा की तरफ से फतेहपुर ताल नरजा गांव में रैली का आयोजन किया गया था। धवरिया साथ गांव निवासी और भाजपा नेता अखिलेश राजभर ने दर्ज मामले में ओमप्रकाश को नामजद करते हुए पुलिस को बताया कि रविवार को वह फतेहपुर ताल नरजा जा रहे थे। इस दौरान वह भाषण सुनने को रुके। भाषण में ओमप्रकाश ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आपत्तिजनक शब्द कहे। साथ ही भाषण में दो वर्गों में नफरत फैलाने वाली बातें कहीं। अखिलेश की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष चंद्रजीत पांडे ने बताया कि अखिलेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed