फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Matri Samagam will be held in Shringeri Math on 15-16 March, Malini Awasthi will come

Varanasi News: शृंगेरी मठ में 15-16 मार्च को होगा मातृ समागम, मालिनी अवस्थी आएंगी

Sat, 14 Mar 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Matri Samagam will be held in Shringeri Math on 15-16 March, Malini Awasthi will come
वाराणसी। विश्व मांगल्य सभा, काशी प्रांत का प्रथम अधिवेशन 15 और 16 मार्च को महमूरगंज स्थित शृंगेरी मठ में होगा। इस अधिवेशन में काशी प्रांत के विभिन्न जनपदों से की कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी। इस प्रथम अधिवेशन में लोकगायिका मालिनी अवस्थी की भी मौजूदगी रहेगी। ये जानकारी विश्वमांगल्य सभा काशी प्रांत की अध्यक्ष आनंद प्रभा ने शुक्रवार को महमूरगंज स्थित निवेदिता शिक्षा सदन में पत्रकारों को दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो दिवसीय इस अधिवेशन के प्रथम दिन 15 मार्च को उद्घाटन सत्र, वैचारिक संगोष्ठी और संगठनात्मक बैठक होगी। मातृशक्ति की भूमिका, सांस्कृतिक जागरण और संगठन की भावी कार्ययोजनाओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। पहले दिन मुख्य अतिथि विंध्याचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गौर और विशिष्ट अतिथि केंद्रीय तिब्बती संस्थान सारनाथ की रजिस्ट्रार डॉ. सुनीता चंद्रा होंगी। समापन सत्र की मुख्य अतिथि पद्मश्री मालिनी अवस्थी होंगी। अध्यक्षता एकनाथ पीठ के पीठाधीश्वर जितेंद्रानंद महाराज करेंगे। मुख्य वक्ता संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विहारी लाल शर्मा होंगे। विश्वमांगल्य सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेख्ता ताई खंडेलवाल की भी मौजूदगी रहेगी। अधिवेशन के दौरान 16 मार्च को सुबह नौ बजे महमूरगंज स्थित शिवाजी पार्क से शृंगेरी मठ तक नगर परिक्रमा निकाली जाएगी। इसमें संगठन की कार्यकर्ताएं भारत की सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाती आकर्षक झांकियां प्रस्तुत करेंगी। छात्राएं लाठी और तलवारबाजी का प्रदर्शन करेंगी। इस अधिवेशन में काशी प्रांत के विभिन्न जनपदों से की कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed