फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Maths and reasoning questions confused me

Varanasi News: गणित और रीजनिंग के सवालों ने उलझाया

Mon, 02 Jun 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Maths and reasoning questions confused me
गाजीपुर। जनपद में 27 केंद्रों पर रविवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में 12 हजार 299 परीक्षार्थी शामिल होने थे लेकिन पहली पाली में 1480 तो दूसरी पाली में 1471 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 12 और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक हुई। प्रथम पाली की परीक्षा में 10 हजार 819 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। जबकि 1480 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

दूसरी पाली में 10 हजार 828 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 1471 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए यह व्यवस्था दी गई थी कि जिनकी परीक्षा किन्हीं कारणवश पहली पाली में छूट गई, वे दूसरी पाली की परीक्षा में बैठ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के महिला कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय सिटी इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, स्वामी सहजानंद आदि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन से कुल 13 केंद्र प्रतिनिधि (सेक्टर मजिस्ट्रेट) व 27 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए नोडल पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से कुल 54 पर्यवेक्षक नामित किए गए थे।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से लगातार तीसरी बार बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया था। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के जनपद समन्वयक नोडल डॉ. शिवकुमार ने बताया कि जिले के 27 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed