{"_id":"d85a51f8bea5766169a53412ad4ae792","slug":"match-to-become-in-zimbabwe-winner-bristling-kbps-rf-link-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम्बाब्वे में मैच विनर बनने को बेताब करन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम्बाब्वे में मैच विनर बनने को बेताब करन
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। आईपीएल में अपनी लेग ब्रेक गुगली से दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों को चकमा देने वाले टीम इंडिया के उभरते स्पिन गेंदबाज करन शर्मा जिम्बाब्वे दौरे को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे टूर पर रवाना होने से पहले अपने सबसे पसंदीदा डीरेका मैदान में तैयारियों को फाइनल टच देने में व्यस्त करन ने अमर उजाला से बातचीत में कहा, ‘जिम्बाब्वे दौरे को लेकर बेताब हूं।
विज्ञापन
पूरी टीम यंग है और सभी साथी बेहद उत्साहित हैं। अरसे बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे का दौरा कर रही है। हमारी तैयारी अच्छी है और भरोसा दिलाता हूं कि टीम इंडिया अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करेगी।’
विज्ञापन
डीरेका के सेंट्रल स्पोर्ट्स ग्राउंड के नेट पर पसीना बहा रहे करन ने कहा कि जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुनी गई टीम बिलकुल नई है। मानता हूं कि कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका अंतरराष्ट्रीय मैचों का अनुभव काफी कम है मगर बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही क्षेत्रों में टीम संतुलित है।
मेरे अलावा दो अन्य स्पिनर हरभजन सिंह और अक्षर पटेल भी 15 सदस्यीय दल में शामिल हैं। एकादश में स्थान को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में करन ने कहा, ‘इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। हां, विश्वास दिलाता हूं कि मौका मिला तो किसी को निराश नहीं करूंगा।’