{"_id":"62d01a8ff2254324af4e9c79","slug":"massive-fire-broke-out-in-wooden-tower-at-manikarnika-ghat-in-varanasi-fire-brigade-personnel-on-spot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर लकड़ी के टाल में लगी भीषण आग, दमकल कर्मी मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर लकड़ी के टाल में लगी भीषण आग, दमकल कर्मी मौके पर
Thu, 14 Jul 2022 07:00 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 14 Jul 2022 07:00 PM IST
सार
वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर गुरुवार शाम लकड़ी के टाल में भीषण आग लग गई। आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड और चौक थाने की पुलिस जुटी है। आसपास के लोगों को घटनास्थल से हटाते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
मणिकर्णिका घाट पर लकड़ी के टाल में लगी भीषण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर गुरुवार शाम लकड़ी के टाल में भीषण आग लग गई। शवदाह गृह के नीचे 400 क्विंटल लकड़ी के टाल में लगी आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड और चौक थाने की पुलिस लगी हुई है। संकरी गलियों के चलते फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। गलियों में बाइक फायर दस्ता पहुंचा है।
विज्ञापन
फिलहाल आसपास घरों में रहने वालों को बाहर निकाल लिया गया है। आग की लपटों से दीवारें चटक रही हैं। चौक थाना अंतर्गत ब्रह्मनाल निवासी संजय साव की महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर चिमनी वाली शवदाह गृह के नीचे लकड़ी की टाल है। चिता के काम में आने वाली लकड़ियों में किसी तरह शाम पांच बजे के बाद आग लग गई।
विज्ञापन
धुआं और लपट उठते देख शवदाह गृह और आसपास के लोगों को घटनास्थल से हटाते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा के अनुसार दमकल कर्मी मौके पर हैं। आग बुझाने में जुटे हुए हैं। संकरी गलियों में सबसे पहले बाइक फायर दस्ता पहुंचा। किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos
चिमनी वाली शवदाह गृह में चिता पर लगी रोक
मणिकर्णिका घाट पर लगी आग के चलते चिमनी वाली शवदाह गृह में चिता पर रोक लगा दी गई। वहीं, शव यात्रियों को जहां-तहां रोक दिया गया। पूरे घाट पर अफरातफरी का माहौल है। दमकल कर्मियों के साथ ही चिता में अग्नि देने वाले और मल्लाह भी अपने स्तर से आग बुझाने में जुटे हुए हैं।