{"_id":"64fac207b41f1d0d990be854","slug":"masjid-committee-stopped-asi-survey-gyanvapi-even-today-team-is-standing-amidst-protest-2023-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi Survey: मसाजिद कमेटी ने दूसरे दिन भी रोका ज्ञानवापी का सर्वे, विरोध के बीच खड़ी है एएसआई की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi Survey: मसाजिद कमेटी ने दूसरे दिन भी रोका ज्ञानवापी का सर्वे, विरोध के बीच खड़ी है एएसआई की टीम
Fri, 08 Sep 2023 12:11 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:11 PM IST
सार
अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के विरोध के कारण आज लगातार दूसरे दिन ज्ञानवापी परिसर का सर्वे शुरू नहीं सका है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम सुबह निर्धारित समय से पहुंची जरूर, लेकिन सर्वे नहीं कर सकी।
विज्ञापन
ज्ञानवापी में सर्वे के लिए जाती एएसआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के विरोध के कारण लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी ज्ञानवापी में सर्वे नहीं हो सका। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम दिनभर परिसर में खड़ी रही, लेकिन काम नहीं कर सकी। अब अदालत ने सर्वे की समयसीमा बढ़ा दी है। शनिवार से सर्वे फिर शुरू होगा।
विज्ञापन
अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को भी एएसआई सर्वे का विरोध किया। उनका कहना था कि अदालत ने सर्वे करके दो सितंबर तक रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। निर्धारित तिथि बीत गई, फिर भी सर्वे जारी रखा गया। यह अवैधानिक है, इसलिए बृहस्पतिवार व शुक्रवार को विरोध किया गया।
विज्ञापन
अपराह्न तीन बजे से सर्वे करने के लिए कह दिया
मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव एसएम यासीन ने कहा कि सर्वे के लिए अतिरिक्त समय दिए जाने की जानकारी मिल गई थी। अपराह्नन तीन बजे ही एएसआई के अफसरों को सर्वे के लिए कह दिया गया था। सर्वे के लिए अदालत ने चार सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया है। अदालत के आदेश का सम्मान करते हैं । सर्वे में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन