फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Masan Holi 2023: Danced with ghosts and played Holi with pyre ashes, gathered at Harishchandra Ghat

Masan Holi 2023: भूत-प्रेत संग झूमे और खेली चिता भस्म से होली, हरिश्चंद्र घाट पर उमड़ा हुजूम

Sat, 04 Mar 2023 03:58 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 04 Mar 2023 03:58 PM IST
सार

काशी मोक्षदायिनी सेवा समिति की ओर से हरिश्चंद्र घाट पर संस्था के अध्यक्ष पवन कुमार चौधरी ने सुबह बाबा मशाननाथ का रुद्राभिषेक व पूजन किया। दोपहर में रवींद्रपुरी स्थित बाबा कीनाराम मंदिर में पूजन के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भूत-प्रेत, देवों की झांकी देखते बन रही थी। भूत-प्रेत के स्वरूप करतब दिखाते चल रहे थे।

विज्ञापन
Masan Holi 2023: Danced with ghosts and played Holi with pyre ashes, gathered at Harishchandra Ghat
भूत-प्रेत संग झूमे और खेली चिता भस्म से होली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रंगभरी एकादशी पर जहां काशी विश्वनाथ धाम में बाबा और मां गौरा के साथ भक्त होली खेल रहे थे तो वहीं हरिश्चंद्र घाट पर मसान की होली में बाबा के गण और उनके भक्तों का हुजूम उमड़ा था। भूत-प्रेत संग बाबा के गणों ने हरिश्चंद्र घाट पर चिता भस्म की होली खेली। देश-विदेश से इस होली को देखने घाट पर लोग पहुंचे थे। अबीर-गुलाल और भस्म उड़ाते हुए होली गीतों की धुन पर सभी के पांव थिरकते रहे।

विज्ञापन


विज्ञापन


काशी मोक्षदायिनी सेवा समिति की ओर से हरिश्चंद्र घाट पर संस्था के अध्यक्ष पवन कुमार चौधरी ने सुबह बाबा मशाननाथ का रुद्राभिषेक व पूजन किया। दोपहर में रवींद्रपुरी स्थित बाबा कीनाराम मंदिर में पूजन के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भूत-प्रेत, देवों की झांकी देखते बन रही थी। भूत-प्रेत के स्वरूप करतब दिखाते चल रहे थे। कहीं, शहनाई की धुन तो कहीं बैंडबाजे व ढोल-नगाड़े पर युवा थिरक रहे थे। डीजे पर होली गीत बज रहे थे। किन्नरों का दल भी लोकनृत्य कर रहा था। शोभायात्रा भेलूपुर, सोनारपुरा होते हुए करीब दो घंटे में हरिश्चंद्र घाट पहुंची, जहां बाबा की आरती उतारी गई। वहीं, घाट का कोना-कोना होलियाना माहौल में डूबा था। हर ओर खासकर युवाओं की टोलियां झूमती रहीं। भूत-प्रेत, महादेव और काली आदि देवों के स्वरूपों संग लोग भी चिता भस्म से होली खेलते रहे। शोभायात्रा में समिति के उपाध्यक्ष गोपाल प्रसाद, बहादुर चौधरी, विकास रावत, राजश्री शुक्ला, आशीष चौधरी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Masan Holi 2023: Danced with ghosts and played Holi with pyre ashes, gathered at Harishchandra Ghat
हरिश्चंद्र घाट पर उमड़ा हुजूम - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू की छात्राएं व विदेशी भी थे मगन
देश-विदेश में चर्चित मसान की होली को देखने के लिए कई शहरों और विदेशों से लोग पहुंचे थे। उन पर होलियाना रंग चढ़ा था। अबीर-गुलाल से सराबोर बीएचयू के छात्र व छात्राओं की टोलियां भी बाबा का दर्शन कर झूम रही थीं।

ड्रोन कैमरे से किया होली को कैद
मसाने की होली को कैमरे में कैद करने के लिए हर ओर होड़ मची थी। लोग कैमरे व मोबाइल से वीडियो बनाने व फोटो खींचने में लगे थे, वहीं, घाट पर करीब दर्जन भर ड्रोन कैमरे से भी इस अनूठी होली की जीवंतता को कैद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed