फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   martyrs father send invitation to chief minister yogi adityanath

शहीद के पिता बोले- सीएम योगी नहीं आए तो नहीं करूंगा बेटे की तेरही

Tue, 19 Sep 2017 02:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 19 Sep 2017 02:18 PM IST
विज्ञापन
martyrs father send invitation to chief minister yogi adityanath
शहीद बृजेंद्र के पिता ने मुख्यमंत्री को भेजा न्योता - फोटो : अमर उजाला
शहीद बृजेन्द्र बहादुर सिंह के पिता ने 28 सितंबर को होने वाली तेरही के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को न्योता भेजा है। उन्होंने कहा है कि अगर सीएम नहीं आएंगे तो तेरही का कार्यक्रम स्थगित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बलिया जिले के विद्याभवन नारायनपुर गांव निवासी बीएसएफ जवान  बृजेन्द्र बहादुर सिंह 14 सितंबर की रात  जम्मू के अरनिया सेक्टर में शहीद हो गए थे। शहीद के पिता अशोक कुमार सिंह  सोमवार को अपना दर्द छिपा नहीं सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इकलौते पुत्र के न रहने से वही हाल है जैसे किसी गाड़ी से इंजन को निकाल दिया जाए। यह दुख तो मेरे मरने के साथ ही जाएगा, वहीं गर्व से सीना चौड़ा भी है। मेरे बेटे ने वतन की रक्षा करते हुए अपनी जान न्योछावर कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी शहादत पर पूरे क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे देश को गर्व है, अगर सरकार को अपने वीर सपूत की शहादत पर गर्व है तो तेरही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आना ही होगा। यह मेरा प्रण है, यदि मुख्यमंत्री मेरे  शहीद बेटे की तेरही में नहीं आते हैं तो तेरही स्थगित कर दूंगा।

बता दे कि  शहीद बृजेन्द्र बहादुर सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ किया गया था। इसमें प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी और सांसद के अलावा कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए थे।


अंतिम यात्रा के दौरान हजारों की भीड़ ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की थी। हर जुबां पर शहीद को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा था। परिजनों ने शहीद को लेकर दुख के साथ ही भारत मां की रक्षा के लिए बृजेन्द्र बहादुर की कुर्बानी पर गर्व भी जताया था। शहीद बृजेन्द्र मां-बाप की एकमात्र पुत्र था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed