फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंचतत्व में विलीन हुए शहीद रामबाबू शाही, अंतिम विदाई में नहीं दिखाई दिए स्थानीय नेता

Mon, 20 Aug 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 20 Aug 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
Martyr rambabu shahi funeral at harishchandra ghat in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकी हमले में शहीद हुए जवान रामबाबू शाही को रविवार को 39 जीटीसी में सशस्त्र सलामी दी गई। इसके बाद शहीद के अंतिम संस्कार के लिए उनके पार्थिव शव को हरिश्चंद्र घाट ले जाया गया जहां पिता गोविंद शाही ने मुखाग्नि दी। शहीद की पत्नी सीमा शाही और उनकी दो वर्ष की बच्ची ने पुष्पांजलि अर्पित की तो मौजूद सैन्य और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की आंखें नम हो गईं। इस दौरान जिले के जन प्रतिनिधियों का मौजूद न रहना चर्चा का विषय रहा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Martyr rambabu shahi funeral at harishchandra ghat in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला

32 आरआर बटालियन के जवान रामबाबू शाही 17 अगस्त को कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के क्रालगुंड इलाके में आतंकियों के हमले में शहीद हो गए थे। नेपाल के सितवन के मूल निवासी शहीद रामबाबू शाही का पार्थिव शव लेकर सेना के जवान शनिवार की देर रात 39 जीटीसी पहुंचे। 
Martyr rambabu shahi funeral at harishchandra ghat in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
रविवार को कमांडेंट ब्रिगेडियर हुकुम सिंह बैंसला और डिप्टी कमांडेंट कर्नल रघु नायर के साथ ही सेना के अन्य अधिकारियों ने उन्हें सलामी दी। इस दौरान डीएम सुरेंद्र सिंह, एसएसपी आनंद कुलकर्णी, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद गगनभेदी उद्घोष के बीच शहीद की वीरता को याद करते हुए उनके पार्थिव शव को अंतिम संस्कार के लिए हरिश्चंद्र घाट लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Martyr rambabu shahi funeral at harishchandra ghat in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
जम्मू के कुपवाड़ा में आतंकवादियों का सामना करते शहीद हुए 32 राष्ट्रीय रायफल यूनिट के रायफल मैन रामबाबू शाही का पार्थिव शरीर इंडिगो एयरलाइंस के विमान से शनिवार रात 8.15 बजे बनारस के लाल बहादूर शास्त्री एयरपोर्ट पर पहुंचा था।

 
विज्ञापन
Martyr rambabu shahi funeral at harishchandra ghat in varanasi
varanasi - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को अलसुबह सेना की 32 राष्ट्रीय रायफल यूनिट के जवानों को सूचना मिली क्रालगुंड के पास एक गाव में आतंकी छिपे हुए हैं। उसके बाद वहां घेराबंदी कर अभियान चलाकर तलाशी की जा रही थी। उसी समय एक जगह छिपे आतंकियों ने हथियारों व ग्रेनेड से जवानों पर हमला बोल दिया। जिसमें राइफलमैन रामबाबू शाही शहीद हो गए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed