{"_id":"64fb6ff7e8d1b427da021487","slug":"married-womans-death-parents-accused-of-murder-varanasi-news-c-20-vns1013-353959-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: विवाहिता की मौत, मायके वालों का हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: विवाहिता की मौत, मायके वालों का हत्या का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
नईबाजार में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहिता के मायके वालों ने लोहता थाने में और उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
कोटवा की मैंसर जहां (23) की शादी 30 दिसंबर 2022 को नईबाजार निवासी जावेद के साथ हुई थी। मैंसर जहां की भाभी शकीला ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग 50 हजार रुपये और एक बाइक की मांग लेकर उसकी ननद को परेशान करते थे। मांग पूरी न होने पर बृहस्पतिवार को मैंसर जहां की हत्या उसके पति, ससुर और देवर ने कर दी। इसके बाद शव को दफना दिया। इस संबंध में लोहता थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
