फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Married woman Marriege with minor boyfriend in police station at Jaunpur

यूपी पुलिस का अनोखा कारनामा, विवाहिता की नाबालिग प्रेमी से थाने में करा दी शादी

Thu, 31 Jan 2019 09:53 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 31 Jan 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
Married woman Marriege with minor boyfriend in police station at Jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर
जौनपुर जिले के महराजगंज थाने की पुलिस ने एक विवाहिता की शादी उसके नाबालिग प्रेमी से थाने में करा दी। शादी के बाद से ही दोनों लापता हैं। किशोर के पिता ने डीजीपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस ने 21 जनवरी को दोनों की शादी थाने में कराने के बाद यूपी 100 वाहन से दोनों को बदलापुर पहुंचाया था। क्षेत्राधिकारी बदलापुर मामले की जांच कर रहे हैं। एसपी का कहना है कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।  
विज्ञापन


महराजगंज थाना क्षेत्र के मजीठी गांव निवासी संजय गौतम ने पुलिस महानिदेशक, आईजी वाराणसी जोन, एसपी जौनपुर और सीओ बदलापुर, एसडीएम बदलापुर  को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि गांव की विवाहिता 23 वर्षीय सुमन निषाद उनके 14 वर्षीय पुत्र को बहलाकर भगा ले गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन चार दिन बाद 21 जनवरी को दोनों लौटकर थाने पहुंचे जहां पुलिस ने दोनों की शादी करा दी। थाने से ही पुलिस ने डायल 100 की गाड़ी से दोनों को बदलापुर पहुंचा दिया। उनका बेटा कहां गया इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो सकी है। 

उन्होंने विवाहिता सुमन के अलावा उसकी सास, ससुर के अलावा शादी कराने वाले पुलिस के लोगों पर भी कार्रवाई की मांग की है। संजय गौतम का दावा है कि पुलिस ने 21 जनवरी को जब थाने में उनके बेटे की शादी कराई उस दिन उसकी उम्र 14 वर्ष 6 माह 11 दिन थी। 

वह क्षेत्र के सीतला प्रसाद तिलकधारी स्मारक इंटर कालेज इब्राहिमपुर में हाईस्कूल का छात्र है। शिकायती पत्र के साथ उन्होंने प्रधानाचार्य की ओर से जारी जन्मतिथि प्रमाण पत्र को भी संलग्न किया है। 

जिसमें प्रधानाचार्य ने प्रमाणित करते हुए कहा है कि वह कक्षा 10 का नियमित छात्र है। छात्र पत्रावली स्कालर रजिस्टर बुक संख्या 26- ई  क्रम संख्या 59 के अनुसार जन्मतिथि 10 जुलाई 2004 है। हाईस्कूल परीक्षा 2019 की चेक लिस्ट में भी उसका नाम क्रमांक 0048 पर अंकित है। 

नाबालिग की शादी थाने में कराने की शिकायत मिली है। सीओ बदलापुर को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  
दिनेश पाल सिंह, डीआईजी/एसपी जौनपुर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed