फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Married woman calls mother before death- 'I am fed up of dowry harassment...I am hanging myself'

Varanasi: विवाहिता ने मरने से पहले मां को किया फोन- 'मैं दहेज उत्पीड़न से तंग आ गई हूं..फंदा लगा रही हूं'

Wed, 05 Apr 2023 11:45 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 05 Apr 2023 11:45 AM IST
सार

चौबेपुर थाना क्षेत्र के बराई गांव की शिवानी यादव की शादी वर्ष 2017 में काकलपुर में सुखनंदन यादव उर्फ पिंटू के साथ हुई थी। शिवानी की तीन साल की बेटी है। शिवानी की मां गुड़िया और पिता शिवप्रसाद के अनुसार उनकी बेटी को ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।

विज्ञापन
Married woman calls mother before death- 'I am fed up of dowry harassment...I am hanging myself'
फांसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

काकलपुर गांव में मंगलवार की दोपहर मां को आत्महत्या की बातकह कर शिवानी यादव (25) धोती का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंचे शिवानी के मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। चोलापुर थाने पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर उचित कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन

चौबेपुर थाना क्षेत्र के बराई गांव की शिवानी यादव की शादी वर्ष 2017 में काकलपुर में सुखनंदन यादव उर्फ पिंटू के साथ हुई थी। शिवानी की तीन साल की बेटी है। शिवानी की मां गुड़िया और पिता शिवप्रसाद के अनुसार उनकी बेटी को ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Bhadohi: सुबह बगीचे में गए 10वीं के छात्र का पेड़ से लटकता मिला शव, आत्महत्या या कुछ और, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक और पांच लाख रुपये और गहने की मांग की जाती थी। पिछले वर्ष दो लाख रुपये दिए गए थे, लेकिन उत्पीड़न का सिलसिला जारी रहा। ससुराल वालों की प्रताड़ना से शिवानी आजिज आ गई थी। दोपहर के समय उसने अपनी मां को फोन कर कहा कि प्रताड़ना से वह आजिज आ गई है। साथ ही, यह भी कही कि मैं फंदा लगाकर जान देने जा रही हूं। शिवानी की मां गुड़िया ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। जब तक मायके वाले और पुलिस पहुंचती तब तक शिवानी की मौत हो चुकी थी। इस संबंध में चोलापुर थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed