{"_id":"5843f4f84f1c1bd62ea860fd","slug":"marriage-without-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट बंदी का असर, बिन बैंड बाजा निकली बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट बंदी का असर, बिन बैंड बाजा निकली बारात
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 04 Dec 2016 04:20 PM IST
विज्ञापन
नोट बंदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट बंदी का असर अब शादी-विवाह में भी दिखने लगा है। बेटे-बेटियों की शादी के लिए लोगों को बैंक के साथ ही रिश्तेदारों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इस बीच बनारस के खोेजवा सरायनंदन में बिना दहेज के एक अनोखी शादी हुई। इसकी चर्चा क्षेत्र में खूब है।
सरायनंदन निवासी स्व. लालजी पासवान की सुपुत्री सोनी की शादी लखनऊ में रामनरेश के घर होने वाली थी। शादी की बात तो फाइनल हो गई थी लेकिन डेट अभी तक तय नहीं हुआ था।
घर वालों ने भी तैयारी शुरू कर दी थी लेकिन नोट बंदी की वजह से रुपयों का इंतजाम नहीं हो सका। इस बीच लड़के वालों की तरफ से केवल पांच लोग पहुंचे और नोट बंदी की वजह से उन्होंने किसी तरह का कोई दिखावा नहीं किया। न तो बैंड बाजा गया और न ही लाइटिंग।
विज्ञापन
शनिवार देर शाम खोजवा पंडिताना मोहल्ले के लोगों ने आपस में मिलकर सोनी की शादी की। उधर क्षेत्र इस अनोखी शादी की चर्चा जोरों पर है।