फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Marriage stopped after bride refused marriage knowing that grome is Handicapped in mirzapur up

सात फेरे लेते वक्त हुआ कुछ ऐसा कि बरात को बैरंग लौटना पड़ा, दुल्हन ने किया शादी से इनकार

Mon, 15 Jun 2020 03:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 15 Jun 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
Marriage stopped after bride refused marriage knowing that grome is Handicapped in mirzapur up
demo pic

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में रविवार की रात आई बरात को बैरंग वापस लौटना पड़ा। द्वार पूजा के बाद फेरे लेते समय दूल्हा पैर से दिव्यांग निकला तो लड़की पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। काफी मनाने के बाद भी लड़की पक्ष नहीं माना। बरात वापस जाने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है।

विज्ञापन

मिर्जापुर जिले केलालगंज थाना क्षेत्र के पीयूरी निवासी लड़की की शादी थी। बरात मड़िहान थाना क्षेत्र के दाढ़ीराम गांव से आई थी। शाम को बरातियों का स्वागत किया गया। जिसके बाद द्वार पूजा हुई। द्वार पूजा होने के बाद विवाह का कार्यक्रम शुरू हुआ। सब कुछ ठीक चल रहा था। विवाह संपन्न होने के बाद फेरे लेते समय दूल्हे को एक पैर से दिव्यांग बताकर लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन



शादी की सभी रश्में हो गई थीं, बस सिंदूर डालना बाकी था। लड़की ने बताया कि दूल्हा एक पैर से दिव्यांग है। दिव्यांग से शादी नही करूंगी। इस पर लड़की की मां ने भी लड़की की बिना रजामंदी के शादी करने से इनकार कर दिया। शादी करने से मना करने की खबर गांव में फैल गई। देर रात दो बजे सभी बाराती वापस लौट गए, पर लड़का और लड़के का परिवार रुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की पक्ष को समझाकर शादी करने का बहुत प्रयास किया गया पर बात नहीं बनी। लड़का पक्ष वापस जाते समय दुल्हन के श्रृंगार के लिए लाया हुआ कपड़ा व सात नग गहना वापस मांगने लगे तो लड़की पक्ष ने समान देने से इनकार कर दिया। जिस पर लड़के पक्ष से पिता ने डायल 112 पर फोन कर समान वापस दिलाने की गुहार लगाई।

कुछ देर बाद शादी की सहमति बनी। लड़के के पिता ने वापस 112 पर फोन कर मामला सुलझने की बात बताई और पुलिस को न आने की गुहार लगाई। पर सुबह होते ही लड़की पक्ष के लोगों ने फिर शादी से इनकार कर दिया। समान देने के बदले में शादी में खर्च हुए पैसे के बदले 40 हजार की मांग की। इस पर पंचायत शुरू हुई। सोमवार की दोपहर 12 बजे लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष से 15 हजार रुपये लेकर सभी सामान वापस कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed