फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   markets and music is start for ravidas jayanti in varanasi

हजारों रविदासियों ने डाला संत रविदास की जन्मस्थली पर पड़ाव

Mon, 06 Feb 2017 04:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 06 Feb 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
markets and music is start for ravidas jayanti in varanasi
हर तरफ झूमने-नाचने का दौर शुरू हो गया - फोटो : अमर उजाला
संत रविदास के जन्मस्थान सीर गोवर्धन की छटा अब बदल गई है। हजारों की तादाद में श्रद्धालु पंजाब, गुजरात, राजस्थान से सीर गोवर्धन पहुंच गए। हर तरफ झूमने-नाचने का दौर शुरू हो गया है। 
विज्ञापन

संत रविदास मंदिर की सड़कों की पटरियों पर बाजार सज गया। मेला क्षेत्र निखर गया है। सीर गोवर्धन में दुकानों पर भीड़ लगने लगी है।
उधर, सेवादारों की टोलियों ने भी जिम्मेदारी संभाल ली है।
रविवार को रोटी बनाने की मशीन भी मंगा ली गई। इस मशीन से एक घंटे में एक हजार रोटी बनेगी। बसों से रविदासियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। पंडालों में चहल पहल बढ़ गई है।
विज्ञापन

आठ फरवरी से शुरू होने वाले लंगर के लिए सौ से ज्यादा कारीगर मिठाई बनाने में लगे है। माहिलाएं कामों में लगी हैं। दुकानों पर संत रविदास के पोस्टर सजाए जाने लगे हैं। पूर्व एडीजी चमन लाल भी सीर गोवर्धन पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1500 सौ से अधिक सेवादारों ने पंडालों से लेकर मंदिर तक की व्यवस्था संभाल ली है। गुरुवाणी के पाठ से पूरा इलाका गूंज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed