फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Marketing app will be released soon for weavers market will be available project worth Rs 7 crore approved

Varanasi: बुनकरों के लिए जल्द जारी होगा मार्केटिंग एप्प, मिलेगा बाजार, 07 करोड़ की परियोजना स्वीकृत

Tue, 12 Nov 2024 12:29 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 12 Nov 2024 12:29 AM IST
सार

काशी के बुनकरों के लिए अब एक नई सौगात सामने आने वाली है। बुनकरों के लिए अब बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है और इसके साथ ही ऑनलाइन माध्यम का एप्प भी लांच किया जाने वाला है। “सिल्क इक्स्चेंज सेंटर” को “कॉमन फ़सिलिटी सेंटर” के तौर पर विकसित करने हेतु 07 करोड़ की परियोजना स्वीकृत कर दी गई हैं। जिससे आने वाले दिनों में बनारसी साड़ी का वैश्विक बाजार का सपना साकार होने वाला है। 

विज्ञापन
Marketing app will be released soon for weavers market will be available project worth Rs 7 crore approved
निदेशक उद्योग, IAS वीजेंद्र पंडियन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वाराणसी के बुनकरों के दिन और भी बहुरने वाले हैं। पांडेपुर में बुनकरों के कार्य को पहचान दिलाने हेतु उत्तर प्रदेश Sericulture फ़ेडरेशन द्वारा मार्केट डिवेलप किया जाएगा। ग्राहकों को शुद्ध रेशम की पहचान हेतु टेस्टिंग लैब विकसित की जाएगी l उत्तर बुनकरों हेतु उत्तर प्रदेश, कर्नाटक व अन्य प्रदेशों से रेशम के धागे उपलब्ध करवाये जाएंगे l

विज्ञापन


बताते चलें कि निदेशक उद्योग, IAS वीजेंद्र पंडियन की अध्यक्षता में स्टेट लेवल कमिटी द्वारा ODOP योजना के तहत पांडेपुर वाराणसी स्थित “सिल्क इक्स्चेंज सेंटर” को “कॉमन फ़सिलिटी सेंटर” के तौर पर विकसित करने हेतु 07 करोड़ की परियोजना स्वीकृत कर दी गई हैं। 
विज्ञापन


झारखंड सरकार के ब्रांड "झारक्राफ़्ट" की तरह उत्तर प्रदेश के रेशम की भी ब्रांडिंग की जाएगी और सोशल मीडिया के माध्यम से भी इसका प्रचार किया जाएगा। वाराणसी के उत्पादों की बिक्री और ग्लोबल पहचान दिलाने हेतु AMAZON एवं Flipcart जैसा रेशम का ऑनलाइन मार्केटिंग पोर्टल एवं Marketting App भी विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed