फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   market is all set for Dhanteras, better business expected in every sector

Dhanteras 2024: बाजार सज धज कर तैयार, आज होगी धनवर्षा; हर सेक्टर में बेहतर कारोबार की उम्मीद

Tue, 29 Oct 2024 12:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 29 Oct 2024 12:04 AM IST
सार

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बर्तन समेत अन्य दुकानों को सजाने की तैयारी देर रात तक चलती रही। दुकानदारों ने बेहतर कारोबार की उम्मीद जताई है। वहीं, पुलिस की ओर से बाजारों में गश्त तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
market is all set for Dhanteras, better business expected in every sector
धनतेरस के दिन क्यों खरीदते हैं झाड़ू ? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस को लेकर बाजार गुलजार हैं। इस बार बाजारों में जमकर धनवर्षा होगी। दुकानदारों ने बेहतर कारोबार की उम्मीद में पूरी तैयारी कर ली है। शहर में कार, बाइक व कमर्शियल वाहन शोरूम में धनतेरस पर डिलीवरी देने के लिए तैयारी तेज हो गई है।

विज्ञापन


सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, बर्तन, झाड़ू, फूल और फर्नीचर बाजार में भी भव्य तैयारी की गई है। शहर के सभी 22 कार शोरूमों में धनतेरस को लेकर चार दिन पहले से ही ग्राहक फाइनेंस के लिए कागजी प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया। वाराणसी ऑटो मोटर डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि इस बार कार की जबरदस्त बुकिंग है। कार पर आकर्षक ऑफर का लाभ ग्राहकों को मिल रहा है। धनतेरस पर छह लाख की कार से लेकर 12 लाख की कार की अधिक मांग है। जबकि, महंगी कार की भी अच्छी बुकिंग हुई है।
विज्ञापन


देर रात तक सजती रहीं दुकानें
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बर्तन समेत अन्य दुकानों को सजाने की तैयारी देर रात तक चलती रही। दुकानदारों ने बेहतर कारोबार की उम्मीद जताई है। वहीं, पुलिस की ओर से बाजारों में गश्त तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed