फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   market

सप्ताह में दो दिन खोल सकेंगे मोटरपार्ट्स के दुकानें

Tue, 12 May 2020 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
market
वाराणसी। मोटर व वाहन मरम्मत की दुकानों को खोलने की छूट के बाद वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की मांग पर नदेसर मोटरपार्ट्स की दुकानों को भी खोलने का जिलाधिकारी ने आदेश दिया है। सप्ताह के बृहस्पतिवार व शुक्रवार को ही दुकानें खुलेंगी। इस बीच दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का सख्त निर्देश दिया है। मंडल के अध्यक्ष संजीव सिंह बिल्लू, महामंत्री प्रतीक गुप्ता और उपाध्यक्ष लियाकत हुसैन ने बताया कि पूर्व घोषित आदेशों को लेकर दुकानदारों में काफी ऊहापोह की स्थिति थी। इस संबंध में डीएम कौशल राज शर्मा को पत्रक देकर मांग की गई थी। सोमवार को ऑनलाइन बैठक कर पदाधिकारियों ने निर्णय की सराहना की। इस दौरान सोमनाथ मौर्या, अशोक अग्रहरि, राजेश त्रिवेदी, संजय बनर्जी, मनोज दुबे, यादवेंद्र सिंह बब्बन, राकेश मिड्ढा, रवि पांडेय, राधेश्याम गोंड आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुबह 10 से 3 कपड़े की थोक दुकानें खोलने की मांग
वाराणसी। डेढ़ माह से बंद कपड़े और जूते, चप्पल की दुकानों को सुबह 10 से 3 बजे तक खोलने की थोक व्यापारियों ने जिला प्रशासन से मांग की है। ताकि व्यापारियों के आर्डर ट्रांसपोर्ट के जरिए भेज सके। थोक वस्त्र व्यवसायी समिति के अध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान एवं महामंत्री मदन मोहन अग्रवाल ने कहा कि दुकान से संबंधित सभी खर्च, बैंक का ब्याज, कर्मचारियों का वेतन इन सब खर्चों की मार व्यापारियों पर पड़ रही है। जिला प्रशासन थोक कपड़ा व्यापारियों को कारोबार की इजाजत दे। वहीं व्यापारी राजेन्द्र खन्ना ने भी जूते-चप्पल की थोक और फुटकर दुकानों को खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed