फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Markandeya Mahadev Mahotsav will attend Anoop Jalota Hansraj and Maithili in Varanasi

Varanasi: मार्कंडेय महादेव महोत्सव में आएंगे अनूप जलोटा, हंसराज और मैथिली, बनारस के कलाकार भी देंगे प्रस्तुति

Tue, 06 Feb 2024 01:13 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 06 Feb 2024 01:13 PM IST
सार

मार्कंडेय महादेव महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने महोत्सव की रूपरेखा बनाई है। 10 से 12 फरवरी तक होने वाले इस आयोजन में बनारस के कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे। 

विज्ञापन
Markandeya Mahadev Mahotsav will attend Anoop Jalota Hansraj and Maithili in Varanasi
अनूप जलोटा, हंसराज रघुवंशी और मैथिली ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री मार्कंडेय महादेव महोत्सव में भजन सम्राट अनूप जलोटा, हंसराज रघुवंशी और मैथिली ठाकुर की प्रस्तुतियां होंगी। 10 से 12 तक होने वाले महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों के साथ ही बनारस के कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने महोत्सव की तैयारियों के लिए भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर महोत्सव की रूपरेखा पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि श्री मार्कंडेय महादेव महोत्सव में 10 फरवरी को ख्यातिलब्ध गायक हंसराज रघुवंशी, 11 फरवरी को प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर और 12 फरवरी को भजन सम्राट अनूप जलोटा अपने भजनों से लोगों को विभोर करेंगे। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों की भी सहभागिता होगी। महोत्सव के पूर्व संपूर्ण तीर्थ क्षेत्र में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन


डॉ. पांडेय ने कहा कि महोत्सव तीर्थ क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं को सृजित करेगा। बैठक में जिलाध्यक्ष चंदौली काशीनाथ सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंदौली सर्वेश कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह, रामप्रकाश दुबे उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed