फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Maoist Martyrs Week start alert for RPF

कामरेडों की याद में नक्सलियों का शहीदी सप्ताह शुरू, आरपीएफ के जवानों को किया गया अलर्ट

Sun, 29 Jul 2018 02:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Updated Sun, 29 Jul 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
Maoist Martyrs Week start alert for RPF
भाकपा माओवादी नक्सली संगठन ने साथी कामरेडों की याद में 28 जुलाई से तीन अगस्त तक शहीद सप्ताह मनाने की घोषणा की है। तीन अगस्त को बिहार और झारखंड राज्य बंद की घोषणा की है। पूर्व मध्य रेलवे के मुगलसराय मंडल का बड़ा हिस्सा बिहार और झारखंड में पड़ता है। ऐसे में रेलवे ने मंडल में अलर्ट की घोषणा की है। सुरक्षा कर्मियों को सतर्क कर दिया गया है।  
विज्ञापन


मुगलसराय मंडल का हिस्सा बिहार में गया के आगे मानपुर रेलवे स्टेशन तक और झारखंड में गढ़वा तक पड़ता है। नक्सलिया के बंद और शहीद सप्ताह मनाने के मद्देनजर आरपीएफ को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


रेलवे के गैंग मैन, ट्रैक मैैन को रेलवे पुलों, रेलवे ट्रैक, स्टेशनों पर नजर रखने और संदिग्ध व्यक्तियों के दिखते ही सूचित करने का निर्देश दिया गया है। ट्रेनों के पायलटों, टीटीई और गार्डों को भी नक्सल प्रभावित इलाकों में  सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन के नए नाम के लोकार्पण के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेल मंत्री पीयूष गोयल, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा सहित अन्य मंत्रियों के आगमन के चलते रेलवे के लिए नक्सलियों का आयोजन चुनौती की तरह है। रेलवे कमांडेंट आशीष मिश्र ने बताया कि बंदी के मद्देनजर सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed