{"_id":"5875201e4f1c1bab78ba7c85","slug":"many-trains-are-going-cancelled-after-unaviablity-of-train-raick","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैक की अनुपलब्धता के कारण कई ट्रेनें निरस्त, यहां देखें सूची..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैक की अनुपलब्धता के कारण कई ट्रेनें निरस्त, यहां देखें सूची..
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 10 Jan 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत में शीत लहर जारी है और पहाड़ी क्षेत्रों में पारा सामान्य से कई डिग्री नीचे है तो वहीं, कोहरे के कारण रेलवे का बुरा हाल है।
दर्जनों ट्रेनें घंटो की देरी से चल रही है। रैक न मिलने के चलते कई ट्रेनों का परिचालन निरस्त किया गया है।
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, जम्मूतवी समेत कई ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। इससे यात्रियों को परेशानी झेल पड़ रही है। टिकट निरस्त कराने के लिए करेंट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लगी हुई है।
परिचालन संबंधी कारणों से लखनऊ मंडल से होकर गुजरने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आरंभिक स्टेशन नई दिल्ली से 11 जनवरी को निरस्त रहेगी। फरक्का एक्सप्रेस अप और डाउन में मालदा टाउन से 10 जनवरी को और दिल्ली से 12 जनवरी को निरस्त रहेगी।
इसके चलते यह गाड़ी 12 और 13 जनवरी को लखनऊ मंडल में निरस्त रहेगी।
पटना-कोटा बुधवार को निरस्त रहेगी तो वहीं कोटा-पटना 12 को निरस्त रहेगी। वहीं फिरोजपुर मंडल के घगवाल-संभा रेल खंड-12 तथा 13 को तीन घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।
विज्ञापन
इस कारण जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस आरंभिक स्टेशन जम्मूतवी से 12 तथा 13 को निरस्त रहेगी।
इसके चलते यह गाड़ी लखनऊ मंडल में 13 और 14 जनवरी को निरस्त रहेगी। यह जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे शिवेंद्र शुक्ला ने विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
कोहरे के चलते मंगलवार को दर्जनों ट्रेनें देरी से चलीं। कोटा-पटना एक्सप्रेस 22 घंटे लेट रही तो पटना कोटा 12 घंटे देरी से चल रही थी। अमृतसर-हावड़ा मेल 16 घंटे, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 16 घंटे, स्वतंत्रता सेनानी 13 घंटे, शांतिनिकेतन एक्सप्रेस 11 घंटे, फरक्का और अर्चना एक्सप्रेस नौ घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस आठ घंटे, विभूति एक्सप्रेस छह घंटे, अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से चली।