फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   many senoir officer transferd in putvanchal

चुनाव से ठीक पहले पूर्वांचल के कई बड़े अधिकारियों का तबादला

Fri, 10 Feb 2017 08:53 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Fri, 10 Feb 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
many senoir officer transferd in putvanchal
Election commision - फोटो : File Photo
यूपी के चुनाव कुछ दिन बाद अपनी चरम सीमा पर होंगे लेकिन उससे ठीक पहले निर्वाचन आयोग ने एक बड़ा फेरबदल किया है।
विज्ञापन

आयोग ने शुक्रवार को पूर्वांचल के कई अधिकारियों का अचानक से तबादला करने का आदेश जारी किया है।

जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें आईजी जोन वाराणसी,डीआईजी आजमगढ़,डीएम सोनभद्र और एसपी गाजीपुर का नाम शामिल है।  इसके तहत आईजी जोन वाराणसी रहे एसके भगत को निर्वाचन आयोग ने हटा दिया है। नए आईजी जोन के तौर पर 1994 बैच के आईपीएस असीम कुमार अरुण को तैनात किया गया है।

निर्वाचन आयोग की जारी विज्ञप्ति के अनुसार डीआईजी रेंज आजमगढ़ धर्मवीर की जगह उदय शंकर जायसवाल को और एसपी गाजीपुर अरविंद सेन की जगह सुभाष चंद्र दूबे को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सोनभद्र चंद्रभूषण सिंह की जगह प्रमोद कुमार उपाध्याय को तैनात किया गया है। हटाए गए अधिकारियों को फिलहाल नई तैनाती नहीं दी गई है।

वहीं, निर्वाचन आयोग की कार्रवाई से पूर्वांचल के 10 जिलों के पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों में खलबली मच गई है। बता दें कि डीआईजी रेंज और फिर आईजी जोन के तौर पर एसके भगत ढाई साल से ज्यादा समय से वाराणसी में तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एसपी गाजीपुर रहे अरविंद सेन के भाई आनंद सेन यादव फैजाबाद जिले की बीकापुर विधानसभा सीट से विधायक हैं और इस बार भी प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed