फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   many seat from varanasi un difnite after spa-congrss allign

सपा-कांग्रेस गठबंधन के बाद प्रदेश के दर्जन भर सीटों पर फंसा पेंच

Sun, 29 Jan 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 29 Jan 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
many seat from varanasi un difnite after spa-congrss allign
अब कांग्रेस ने शिवपुर सीट पर आंख गड़ाई - फोटो : अमर उजाला
सपा-कांग्रेस गठबंधन के परवान चढ़ने के बाद भी यूपी में दर्जन भर सीटों पर पेंच फंसा हुआ है। वाराणसी की आठ में से चार सीटों पर कांग्रेस को अपने प्रत्याशी उतारने हैं लेकिन कहीं से भी तस्वीर साफ नहीं है।
विज्ञापन

शहर उत्तरी सीट कांग्रेस के खाते में है लेकिन यहां से सपा भी दावा कर रही है। इसी तरह चंदौली संसदीय क्षेत्र की एक भी सीट कांग्रेस के हिस्से नहीं आई है। कांग्रेस ने अब इस क्षेत्र की शिवपुर विधानसभा सीट पर दावा जता दिया है।
विज्ञापन

 शिवपुर सीट पर दावा जता रहे कांग्रेस नेताओं का तर्क है कि वहां से 1980 के बाद 1984 में पार्टी की ओर से श्रीनाथ सिंह चुनाव जीत चुके हैं। 1996 में वीरेंद्र सिंह भी विधायक चुने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस लिहाज से कांग्रेस को शिवपुर सीट पर बेहतर समीकरण नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेश मिश्र ने बताया कि इस बारे में जल्द ही फैसला होने की उम्मीद है।
 दूसरी ओर सपा नेता भी उत्तरी सीट के लिए पसीना बहा रहे हैं। शिवपुर से सपा प्रत्याशी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जारी की गई सूची में अजगरा, सेवापुरी और रोहनिया से उम्मीदवार घोषित किए गए लेकिन शिवपुर सीट पर कोई घोषणा नहीं हुई है। सपा जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव कहते हैं कि सपा प्रत्याशी जल्द ही घोषित किया जाएगा। 

सोशल मीडिया पर राहुल- अखिलेश की दोस्ती

many seat from varanasi un difnite after spa-congrss allign
दोस्ती के कसीदे गढ़े - फोटो : facebook
कांग्रेस-सपा गठबंधन के बाद  राहुल गांधी और अखिलेश यादव की दोस्ती के कसीदे गढ़े जा रहे हैं।
शिवपुर से पूर्व घोषित प्रत्याशी आनंद मोहन यादव उर्फ गुड्डु यादव ने अपने फे सबुक पोस्ट पर राहुल और अखिलेश की फोटो लगाते हुए अखिलेश को करन तो राहुल गांधी को अर्जुन बताया।
कुछ सपा नेताओं ने भी अपने फेसबुक वाल पर दोनों नेताओं की साझा तस्वीरें लगाई हैं। कुछ ने तो अपने प्रोफाइल में दोनों नेताओं की फोटो लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed