फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Many people injured in road accident in Varanasi when auto collided with dumper

Varanasi News: चालक को आई झपकी, खड़े डंपर में जा भिड़ी ऑटो; महिला व बच्चों समेत कई घायल

Mon, 12 May 2025 03:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 12 May 2025 03:40 PM IST
सार

 Varanasi News: वाराणसी जिले में सड़क हादसे में कई लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक महिला अपने बच्चों के साथ शादी समारोह से लौट रही थी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन
Many people injured in road accident in Varanasi when auto collided with dumper
खड़े डंपर में ऑटो से भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के रोहनिया भदवर बाइपास रोड पर सड़क पर खड़े डंपर में पीछे से ऑटो घुस गई। जिससे ऑटो में सवार लोग घायल हो गए। डोमैला मिर्जामुराद निवासी आरती अपने रिश्तेदार के यहां शादी मे धानापुर चंदौली गई थी। वहां से घर लौटते समय ऑटो चालक को झपकी आ गई, जिससे भदवर बाइपास पर खड़े डंपर में पीछे से जोरदार टक्कर हो गई।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Mau Accident: बोलेरो चालक को आई झपकी, सामने आ रही ऑटो से हुई भिड़ंत, दो की मौत; कई घायल
विज्ञापन


हादसे में चालक अरविंद , विकास कुमार रेवसा अलीनगर चंदौली, डोमैला मिर्जामुराद निवासी आरती, बेटी काजल, कोमल और बेटा आयुष घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिसिरपुर पर इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं ऑटो, डंपर को कब्जे में ले लिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

खड़े ट्रेलर से भिड़ी सवारियों से भरी ऑटो, चार घायल

Many people injured in road accident in Varanasi when auto collided with dumper
हादसे के बाद ऑटो को जेसीबी से हटाया गया। - फोटो : अमर उजाला
कैथी टोल प्लाजा के समीप चंदवक जौनपुर से सवारी लेकिन वाराणसी की तरफ आ रही ऑटो खड़े ट्रेलर में भिड़ गई। जिसमें सीमा सिंह, आदित्य रघुवंशी, उर्मिला सिंह, उत्कर्ष सिंह निवासी कोची चंदवक जौनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर कैथी चौकी प्रभारी प्रभाकर सिंह मौके पर पहुंच कर एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को पं दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा। जेसीबी मंगाकर दोनों वाहनों को हाईवे से हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed