फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   many lakh rupees stolen in Bengal hidden in Varanasi STF and police got success

Varanasi News: बंगाल में 40.85 लाख रुपये की चोरी, वाराणसी में छिपा था शातिर; STF और पुलिस को ऐसे मिली सफलता

Sun, 26 May 2024 07:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 26 May 2024 07:42 PM IST
सार

Varanasi News: आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर दीनाजपुर जिले के रायगंज थाना के शक्तिनगर निवासी अर्जुन पासवान के रूप में हुई है। पश्चिम बंगाल की पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले जाएगी।

विज्ञापन
many lakh rupees stolen in Bengal hidden in Varanasi STF and police got success
एसटीएफ और पुलिस की गिरफ्त में चोरी का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल में 40.85 लाख की नकदी, जेवर और अन्य कीमती सामान चुराकर आरोपी नेवादा सुंदरपुर में अपनी बहन के घर छिपकर रह रहा था। आरोपी को शनिवार को एसटीएफ की वाराणसी इकाई और पश्चिम बंगाल व चितईपुर थाने की पुलिस ने 10 लाख 50 हजार रुपये और एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


एसटीएफ की वाराणसी इकाई के एडिशनल एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल को नेताजी पल्ली निवासी पेपर के थोक व्यापारी सुभाशीष कुंडू के घर चोरी हुई थी। कुंडू के अनुसार चोर घर से 25 लाख के गहने, 10 लाख के कांसा के बर्तन और पांच लाख 85 हजार रुपये नकद चुरा ले गए थे। 
विज्ञापन


रायगंज थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू की। सीसी फुटेज से अर्जुन पासवान चिह्नित हुआ। अर्जुन की खोजबीन शुरू हुई तो पता चला कि वह वाराणसी में छिपकर रह रहा है। पश्चिम बंगाल की पुलिस ने अर्जुन की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ से मदद मांगी। एसटीएफ के इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में सुंदरपुर चौकी प्रभारी आदित्य सिंह और रायगंज थाने की पुलिस की टीम गठित की गई। सर्विलांस की मदद से घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे की लत में करने लगा चोरी
पूछताछ में अर्जुन ने बताया कि वह वह रायगंज थाना क्षेत्र में कूड़ा उठाने का काम करता है। गलत संगत में आकर नशे का आदी हो गया। कूड़ा उठाने के दौरान बंद घरों को चिह्नित करता था और रात को चोरी करता था। सुभाशीष कुंडू के घर में काफी समय से ताला बंद देखकर उसने चोरी की योजना बनाई। घर से चुराए सामान को स्थानीय बाजार में बेच दिया। सामान बेचने और चोरी के दौरान मिले पैसे को लेकर वह नेवादा सुंदरपुर में बहन के यहां आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed