फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Many BDCs could not vote

कई बीडीसी नहीं कर पाए मतदान

Sat, 10 Jul 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Many BDCs could not vote
मतदान को लेकर ब्लॉक मुख्यालयों पर पूरे दिन गहमागहमी रही। इस दौरान कई क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान नहीं कर सके। कुछ को दस्तावेज के अभाव में तो किसी को समय समाप्त हो जाने के कारण मतदान करने से रोक दिया गया।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक प्रमुख के पद पर भाजपा की ममता निर्वाचित हुईं। मुहम्मदाबाद संवादादाता के अनुसार 111 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 102 ने मतदान किया। इसमें भाजपा प्रत्याशी अवधेश राय को 60, निर्दल प्रत्याशी उत्सव राय को 38 मत मिले। चार मत अवैध रहे। नौ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान में भाग नहीं लिया। एक महिला मतदाता को गेट पर तैनात तहसीलदार मजिस्ट्रेट ने अंदर जाने ही नहीं दिया और उसे ओरिजनल निर्वाचन प्रमाण पत्र लेकर आने के लिए घर भेज दिया। जब वह महिला मतदान करने के लिए वापस आई तब तक समय 3.15 हो गया था। इसलिए समय समाप्त बताकर तहसीलदार ने उसे वापस कर दिया।
विज्ञापन

औड़िहार संवाददाता के अनुसार, सैदपुर ब्लॉक प्रमुख पद की सीधी लड़ाई में हीरा यादव नेे आशीष यादव को 19 मतों के अंतर से पराजित किया। हीरा को 67 और आशीष को 48 मत मिले। एक मत अवैध रहा। कुल 117 मतदाताओं में से एक मतदाता ने चुनाव में भाग नहीं लिया। जमानिया संवाददाता के अनुसार 131 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 129 ने मतदान किया। इनमें 126 वैध और तीन अवैध मत रहे। सपा की प्रत्याशी मनीषा कुशवाहा को 67 और पूजा तिवारी को 59 मत मिले। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मनोज गुप्ता 62 वोट एवं सपा प्रत्याशी जयहिंद सिंह यादव को 54 वोट मिले। कुल 120 में चार क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमाण पत्र के अभाव में मतदान नहीं कर पाए और उन्हें मतदान केंद्र से वापस कर दिया गया। इस तरह भाजपा प्रत्याशी मनोज गुप्ता आठ मत से विजयी घोषित किए गए। जखनिया संवाददाता के अनुसार ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए कुल 111 मतदाताओं में से 104 ने मताधिकार का प्रयोग किया। सात मतदाताओं के पास प्रमाण पत्र न होने के चलते उन्हें मतदान से रोक दिया गया। कुल 104 मतों में से इंदू देवी भाजपा को 69 और सपा प्रत्याशी मीरा देवी को 35 वोट मिले। इस तरह भाजपा की इंदू देवी 34 मतों के अंतर से चुनाव जीतकर ब्लॉक प्रमुख बन गई। मरदह संवाददाता के अनुसार भाजपा की उम्मीदवार सीता सिंह पांच वोट से विजयी घोषित की गईं। 93 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में सीता सिंह को 47, विजय सिंह यादव को 42, इंदल सिंह को एक और प्रांशू सिंह को एक मत प्राप्त हुआ, जबकि दो मत नहीं पड़ सके। सादात संवाददाता के अनुसार भाजपा की कवली देवी 58 मत पाकर 11 मत से विजयी रहीं। सपा की ऊषा सोनकर को 47 और दो मत निरस्त रहे। दुबिहा संवाददाता के अनुसार बाराचवर ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार बिजेंद्र सिंह को 55 एवं शिवशंकर सिंह को 47 मत मिले। आठ मत से विजेंद्र सिंह विजयी घोषित किए गए। सभी 102 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान किया। करंडा संवाददाता के अनुसार ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में आशीष यादव ने भाजपा प्रत्याशी शीला यादव को 21 वोटों से पराजित किया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के कुल 72 में तीन मत अवैध थे। वैध 69 मतों में आशीष यादव को 45 और शीला देवी को 24 मत मिले। बिरनो संवाददाता के अनुसार भाजपा के राजन सिंह 77 मत पाकर 71 मतों से विजयी हुए। सपा के जितेश यादव को छह मत मिले। मनिहारी संवाददाता के अनुसार भाजपा के मुन्नीलाल को 93 और सपा के नंदलाल को 16 मत मिले। मुन्नीलाल 77 मतों से निर्वाचित घोषित हुए। सेवराई संवाददाता के अनुसार भदौरा में सपा की नरगिस खान 82 मत पाकर 51 मत से विजयी रहीं। भाजपा की रीना को 31 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed