फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   many areas in varanasi are waterlogged only 28 pumps for drainage problems in 57 areas

Varanasi News: शहर में जलभराव के 85 इलाके, निकासी के सिर्फ 28 पंप; बारिश हुई तो 57 क्षेत्रों में होगी दिक्कत

Wed, 26 Jun 2024 04:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 26 Jun 2024 04:21 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में नगर निगम ने उन 85 स्थानों को चिह्नित किया है, जहां जलभराव होता है। यहां पानी लगने की समस्या के समाधान के लिए कार्यप्रणाली भी बनाई जा रही है। बुधवार को ही हुई बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया।

विज्ञापन
many areas in varanasi are waterlogged only 28 pumps for drainage problems in 57 areas
रविंद्रपुरी मार्ग पर बह रे सीवर के पानी से लोगों को हो रही है दिक्कत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश से पहले नगर निगम ने जलभराव वाले 85 स्थान चिह्नित किए हैं। इन स्थानों से पानी निकालने के लिए मात्र 28 पंप हैं। ऐसी स्थिति में यदि बारिश हुई और एकसाथ इन इलाकों में जलभराव हुआ तो 57 इलाकों में पानी निकालने में कई दिन लग जाएंगे। इसे देखते हुए प्रमुख जलभराव वाले इलाकों में पंप लगाने का काम शुरू कराया गया है।

विज्ञापन


नगर निगम ने लो लैंड और जलभराव वाले 85 स्थानों को चिह्नित किया है। बारिश में जलभराव हुआ तो पंपों की मदद से पानी निकाला जाएगा। चिह्नित इलाकों में जलभराव होना ही है। 
विज्ञापन


अब जब नगर निगम ही खुद ये बता रहा है कि शहर के 85 स्थान पर जलभराव होना है तो सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि बारिश में शहर की क्या हालत होने वाली है। कुल मिला कर यह तय है कि अगर इस बनारस शहर में अच्छी बारिश हुई तो शहर का नरक बनना तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्लों को ताल-तल्लैया बनने से कोई रोक नहीं सकता। वर्तमान में बारिश से पहले होने वाली तैयारी भी आधी अधूरी है। अब तक सभी नाले, नालियां और मैनहोल साफ हो जाने चाहिए थे, लेकिन अब तक सफाई पूरी नहीं हुई है।

many areas in varanasi are waterlogged only 28 pumps for drainage problems in 57 areas
सिगरा मार्ग पर सीवर का अधूरा सफाई करके छोड़ा गया। - फोटो : अमर उजाला

इन इलाकों में होता जलभराव
भेलूपुर, बजरडीहा, जक्खा, मोतीझील, वरुणापार, मवईयां, पांडेयपुर, रमरेपुर, औरंगाबाद, आदमपुर, जय प्रकाश नगर, कोनिया, कोतवाली, तेलियाबाग, लल्लापुरा, इंग्लिशिया लाइन, कैंट स्टेशन मार्ग, नेहरू मार्केट, छित्तूपुर, रेलवे कॉलोनी, दोषीपुरा, कमलगढ़हा, औसानगंज, राजापुरा, हनुमान फाटक, तेलियाना, रवींद्रपुरी काॅलोनी, इस्कान मंदिर, किरहिया रोड, गुलरिया मोड़ (खोजवां), पहड़िया चौराहा, गौतम बुद्ध कॉलोनी, नईबस्ती लंका, सामनेघाट, नगवां, साकेत नगर, रोहितनगर, सुंदरपुर, कर्माजीतपुर, करौंदी, सुसुवाही, चितईपुर, अंधरापुल, नई सड़क, कोदई चौकी, गोदौलिया, गुरुबाग, सामनेघाट मार्ग, सारनाथ में संग्रहालय से मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर मार्ग, जापानी बौद्ध मंदिर आदि।

बोले अधिकारी
जलभराव से निबटने के लिए नगर निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। एक दर्जन पंप दुरुस्त करा लिए गए हैं। एक राहत टीम भी बनाई गई है। अलग से कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। - मोइनुददीन, मुख्य अभियंता नगर निगम

नगर निगम के इंतजाम

  • 85 इलाके नगर निगम की ओर से चिह्नित जहां हो सकता है जलभराव
  • 28 पंप नगर निगम ने जलभराव से निपटने के लिए दुरुस्त कराए हैं
  • 1 राहत टीम भी बनाई है आपात स्थिति में मौके पर जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed