{"_id":"1ca50f19d70059af993987b3c1e9ace4","slug":"manual-amendment-will-soon-in-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल मैनुअल में जल्द होगा संशोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल मैनुअल में जल्द होगा संशोधन
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गृह मंत्रालय के अनु सचिव रजनीश क्वात्रा शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे जिला जेल का निरीक्षण करने पहुंचे। करीब दो घंटे तक उन्होंने महिला बैरक, भोजनालय और अस्पताल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
सुरक्षा की दृष्टि से जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की मॉनीटरिंग का भी हाल जाना। जेल की व्यवस्था ठीक पाई गई। निरीक्षण के बाद क्वात्रा ने कहा कि साल के अंत तक जेल मैनुअल में बदलाव किया जाएगा। बदलाव में कई सुधारवादी चीजें देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन
पिछली बार वर्ष 2003 में जेल मैनुअल में बदलाव हुआ था। क्वात्रा ने बताया कि गृह मंत्रालय ने सभी प्रदेशों को नई जेलों के निर्माण के लिए 1800 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
विज्ञापन
अब तक 128 नई जेलों का निर्माण कराया जा चुका है। कई जेलों के निर्माण का काम अभी चल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों को भी जेलों के निर्माण के मद में बजट देना चाहिए। कहा कि वृद्ध और अशक्त कैदियों की रिहाई का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। क्वात्रा ने दो दिन पहले सेंट्रल जेल का भी दौरा किया था।