फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए किसने लिखे हैं ठाकरे फिल्म के दमदार डायलॉग, यूपी से है गहरा नाता

Tue, 29 Jan 2019 10:28 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 29 Jan 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
Manoj yadav written dialogue of film thackeray
Thackeray - फोटो : amar ujala
'ठाकरे' फिल्म 25 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो कर लोगों के मन में अपनी जगह बना रही है। वहीं, आजमगढ़ के लोग तो इस बात से गदगद हैं कि इस फिल्म को शब्दों से मजबूती देने वाला संवाद लेखक उनके अपने जिले का है। जानिए अगली स्लाइड्स में...

2011 वर्ल्ड कप का थीम सांग लिख चर्चा में आए थे मनोज

Manoj yadav written dialogue of film thackeray
ठाकरे फिल्म का डायलॉग लिखने वाला मनोज यादव - फोटो : amar ujala
जिले के जीयनपुर थानाक्षेत्र के भरौली निवासी मनोज यादव ने ठाकरे फिल्म के हिंदी के सभी डायलाग लिखे हैं। बायोपिक में बाला साहब के चरित्र को पर्दे पर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर के नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने उतारा है। फिल्म में उन्होंने 'साहब तू, सरकार तू, और आया रे ठाकरे...' बोल वाले गीत भी लिखा हैं। इसका जादू लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है।
 
Manoj yadav written dialogue of film thackeray
ठाकरे फिल्म का डायलॉग लिखने वाला मनोज यादव - फोटो : amar ujala
पिकू, गब्बर इज बैक, अजहर जैसी फिल्मों के गीत लिखने वाले मनोज की पहचान फिल्म जगत में गीतकार के रूप में है। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की ओर से एक साल पहले बनाई गई मराठी फिल्म वेंटीलेटर के गीत लिखे थे। इसी से प्रभावित होकर निर्देशक अभिजीत पांसे ने इनसे संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj yadav written dialogue of film thackeray
ठाकरे फिल्म का डायलॉग लिखने वाला मनोज यादव - फोटो : amar ujala
मनोज ने कुछ सीन लिखकर दिए और इसे पसंद कर लिया गया। इसके बाद इन्होंने बायोपिक के सभी डायलॉग लिखे। मनोज के पिता मुंबई में नौकरी करते थे। बचपन में ही ये मुंबई चले गए थे। वहीं इनकी शिक्षा-दिक्षा हुई है। उन्होंने बताया कि ठाकरे परिवार ने भी उनके थीम सांग को खूब पसंद किया है। बाला साहब ठाकरे के जीवन पर बनी फिल्म में बाला साहेब के एक कार्टूनिस्ट से हिंदू हृदय सम्राट बनने की कहानी है। 
विज्ञापन
Manoj yadav written dialogue of film thackeray
ठाकरे फिल्म का डायलॉग लिखने वाला मनोज यादव - फोटो : amar ujala
वर्ष 2011 में हुए वर्ल्ड कप का थीम सांग लिख चर्चा में आए मनोज यादव इन दिनों 25 जनवरी को रिलीज हुई बाला साहेब के जीवनी पर बनी फिल्म 'ठाकरे' को लेकर चर्चाओं में हैं। निमार्ता राज्यसभा सांसद संजय राउत और निर्देशक अभिजीत पांसे के साथ काम कर मनोज को भी काफी अच्छी अनुभूति रही है। उन्होंने अमर उजाला को फोन पर बताया कि मेरे काम को देखकर उन्होंने मुझे पसंद किया और मौका दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed