फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Manoj Tiwari's mother met JP Nadda and CM, blessed PM to become PM for the third time

'तिबारा PM बनें मोदी जी': जेपी नड्डा और सीएम योगी के साथ मनोज तिवारी की मां की तस्वीर वायरल

Fri, 20 Jan 2023 02:01 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 20 Jan 2023 02:01 PM IST
सार

वाराणसी से एक तस्वीर सामने आ रही हैं। जिसमें जेपी नड्डा और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ नजर आ रहे हैं। फोटो में एक बुजुर्ग महिला और भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी हैं। 

विज्ञापन
Manoj Tiwari's mother met JP Nadda and CM, blessed PM to become PM for the third time
वाराणसी दौरे पर जेपी नड्डा और सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं। काशी में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ और काल भैरव का दर्शन-पूजन किया। उसके बाद दोनों गाजीपुर के लिए रवाना हुए। 

विज्ञापन

इसी बीच वाराणसी से एक तस्वीर सामने आ रही हैं। जिसमें जेपी नड्डा और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ नजर आ रहे हैं। फोटो में एक बुजुर्ग महिला और भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी हैं। 
विज्ञापन

दरअसल, ये फोटो खुद मनोज तिवारी ने ट्वीट की है और उनके साथ में मौजूद बुजुर्ग महिला उनकी माता जी हैं। मनोज तिवारी की माता जी को जैसी ही पता चला कि जेपी नड्डा वाराणसी दौरे पर हैं तो उन्होंने मुलाकात की इच्छा जताई। इस बात का जिक्र खुद मनोज तिवारी ने अपने ट्वीट में किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जब पता चला तो वो मुलाकात करने गए उनके साथ प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। मनोज तिवारी की माता जी ने पीएम मोदी को तिबारा प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद भी दिया। अपने ट्वीट में मनोज तिवारी ने लिखा- काशी में था.. माँ के पास.. मां को पता चला राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी काशी में हैं तो मिलने की इच्छा जतायी। अध्यक्ष जी ने मां से मिल कर बड़ा सम्मान दिया और योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

जी से भी मिलाया। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed