{"_id":"5890a6284f1c1bc24ee801f4","slug":"manoj-sinha-says-rail-passengers-will-be-placed-special-attention-in-the-general-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम बजट में रेल यात्रियों का रखा जाएगा विशेष ध्यानः मनोज सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम बजट में रेल यात्रियों का रखा जाएगा विशेष ध्यानः मनोज सिन्हा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 31 Jan 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल बजट को आम वजट में मिलाने का फैसला काफी सोच समझकर लिया गया है। यह रेलवे और देश के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। बुधवार को पेश होने बाले आम बजट में रेल यात्रियों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यह बातें वाराणसी पहुंचे केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कही।
मंगलवार को डीरेका गेस्ट हाउस में पत्रकारों से हुई बातचीत में कहा कि हमारा लक्ष्य बेहतरीन भारतीय रेल बनाना है ना की किराया कम करना।
उन्होंने कहा कि मऊ से मंडुआडीह इलाहाबाद तक रेल दोहरीकरण और विद्युतीकरण का काम जल्द पूरा हो जाएगा।
कहा कि तीन साल बाद जब रेलखंड का काम पूरा हो जाएगा तो सबसे अच्छे दिन दिखाई देने लगेंगे। पीएम मोदी की ओर से किया गया सारे वचन सच नजर आएंगे। कर्मचारी हितों पर कहा कि हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।
रेल बजट के बारे में उन्होंने कहा कि बुधवार को बजट आ रहा है आप लोग खुद देख लीजियेगा। अब रेल यात्रियों के अच्छे दिन आने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि रेलवे इंजन में ऐसा कैमरा लगाने जा रहा जिससे ड्राइवर को 2 किलोमीटर तक ट्रैक नज़र आए लेकिन यह तकनीक अभी महंगी है।
अभी इसका परीक्षण किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार ही बनेगी।
केंद्रीय मंत्री ने आम बजट में ही रेल बजट पेश होने पर कहा कि आम बजट का खर्चा तकरीबन 20 लाख करोड़ रुपये हो गया है। रेल बजट 2 लाख करोड़ रुपये का है। इसके अलावा कई मंत्रालयों के भी खर्चे भी अधिक हैं।
विज्ञापन
इसकी मानीटरिंग एक हो जाएगी। कहां से पैसा आएगा और कहां जाएगा। इससे नियंत्रण करने में आसानी होगी। पारदर्शिता होगी।