Varanasi News: काशी में मनोज सिन्हा बोले, 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि आम आदमी के सर्वांगीण विकास से 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता। कहा कि देश का युवा आत्मनिर्भर और आत्मविश्वास से लबरेज है और स्वावलंबी विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए संकल्पित है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि 21वीं शताब्दी में स्वावलंबी भारत के सपने को साकार करने के लिए पिछले 10 वर्षो में ऐतिहासिक अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, निश्चित रूप से देश के आम आदमी के सर्वांगीण विकास से 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई रोक नहीं सकता।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति का सही मायने लागू होने से देश का युवा आत्मनिर्भर और आत्मविश्वास से लबरेज है और स्वावलंबी विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए संकल्पित है। आज जब पूरे विश्व में युद्ध की स्थिति बनी हुई है, पूरी दुनिया भारत की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है।
महमूरगंज स्थित लॉन में सोमवार को वाराणसी नगर उद्योग व्यापार मंडल और सहयोगी संस्थाओं द्वारा '21वीं शताब्दी और स्वावलंबी भारत' विषयक संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि मनोज सिन्हा ने कहा कि आजादी के शताब्दी वर्ष में निश्चित रूप से स्वावलंबी और विकसित भारत को पुनः विश्वगुरु बनने से दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती।
बाल चिकित्सक (पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आईएमए) डॉ. अशोक राय ने भी 21वीं शताब्दी में स्वावलंबी भारत का खाका खींचा। कार्यक्रम में भारत माता की जय, वंदे मातरम्, हर हर महादेव के उद्घोष से सभागार गुंजयमान होता रहा। संगोष्ठी में व्यापारी समाज एवम समाज के हर वर्ग के लोगों के साथ बड़ी संख्या में नारी शक्ति भी शामिल रही।
सिंधु विकास समिति, श्री बाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति, उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन, अखिल भारतीय अग्रहरी समाज, बी.एन.आई.(BNI), अतुल्य काशी, टूरिस्ट गाइड फेडरेशन ऑफ इंडिया सहित संस्थाएं शामिल रहीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.