{"_id":"65daece230a5d44d370fbc85","slug":"mann-ki-baat-pm-narendra-modi-liked-photography-of-kashi-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mann Ki Baat: पीएम मोदी को भा गई काशी की फोटोग्राफी, बोले- अब तीन महीने बाद होगी 'मन की बात'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mann Ki Baat: पीएम मोदी को भा गई काशी की फोटोग्राफी, बोले- अब तीन महीने बाद होगी 'मन की बात'
Sun, 25 Feb 2024 01:02 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:02 PM IST
सार
Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने मन की बात के दौरान काशी के फोटोग्राफी प्रतियोगिता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अगले महीने से मन की बात पर ब्रेक लग जाएगा। ऐसे में अब मन की बात 111वें एपीसोड में सुनने को मिलेगा।
विज्ञापन
मन की बात सुनते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में वाराणसी मे हुए फोटोग्राफी प्रतियोगिता कि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वाराणसी प्रवास के दौरान यह देख खुशी हुई कि अलग- अलग खुबसूरत दृश्य मोबाइल के कैमरे से लिए गए हैं।
विज्ञापन
मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि संभव है मार्च महीने में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो जाए। ऐसे में मन की बात का 111वां एपिसोड शुभ अंक के साथ तीन महीने बाद सुनने को मिलेगा। उन्होंने चुनाव को लेकर 18 वर्ष के युवाओं का आह्वान किया कि वह पहली बार मतदान करने के लिए अपना उत्साह बनाए रखें और अपने मत का इस्तेमाल जरूर करें।
विज्ञापन
सीतापुर की सुनीता एवं गुजरात की कल्याणी से बातचीत में प्रधानमंत्री ने ड्रोन दीदी बनने के प्रयासों एवं कृषि के लिए हो रहे फायदे पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
मिंट हाउस पर भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के संयोजन में मन की बात सुनी गई। इस दौरान गंगाधर राय, रजनीश कन्नौजिया, सीपी जैन, सत्यनारायण यादव, महेंद्र यादव, अशोक विश्वकर्मा, संदीप सिंह मिंटू, विवेक सिंह सोनू, शिवशंकर पटेल, अमरेश सिंह, रुपेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।