फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Manish Murder Case Raids Conducted Jaunpur and Ghazipur Apprehend Accused Cheque 10 Lakh Handed

मनीष हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी को जौनपुर, गाजीपुर में दबिश; पीड़ित परिवार को सौंपा 10 लाख रुपये का चेक

Thu, 30 Apr 2026 05:32 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 30 Apr 2026 05:32 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के चर्चित मनीष सिंह हत्याकांड को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में हैं। पांच आरोपियों के लिए उनके परिचितों के यहां दबिश दी जा रही है। इसके साथ ही गांव में लगे सीसी कैमरे भी खंगले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Manish Murder Case Raids Conducted Jaunpur and Ghazipur Apprehend Accused Cheque 10 Lakh Handed
मनीष की पत्नी और परिवार के लोगों से मुलाकात करते कांग्रेस नेता अजय राय। - फोटो : संवाद

विस्तार

युवा उद्यमी मनीष सिंह हत्याकांड के वांछित 25-25 हजार इनामी पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए फूलपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की चार टीमें दबिश दे रही हैं। जौनपुर, गाजीपुर समेत आसपास जिलों में आरोपियों की लोकेशन मिली है। एसओजी पर हमला करने वाले अज्ञात 60 आरोपियों में भी किसी की पहचान नहीं हो सकी है। बुधवार को मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने घमहापुर में पीड़ित दादी सावित्री देवी को 10 लाख रुपये का चेक सौंपा।

विज्ञापन


एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि धनराशि पीड़िता के खाते में भेज दी गई है। इस दौरान एडीएम वित्त, डीसीपी गोमती नीतू कात्यायन, तहसीलदार कुलवंत सिंह आदि रहे। घमहापुर निवासी आरोपियों में आशीष राजभर, मनीष राजभर, दीपक राजभर, गोविंद राजभर, नागेंद्र राजभर हैं। अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान कराई जा रही है। डीसीपी गोमती जोन ने आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है।

विज्ञापन

सड़क से सदन तक न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करने की दी चेतावनी
मनीष सिंह की हत्या के बाद विभिन्न दलों के नेताओं के गांव में पहुंचने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय राय व जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्बू के बाद एमएलसी विनीत सिंह ने भी शोक संवेदना जताई। सभी ने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह घटना दिल दहला देने वाली है। बनारस बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व भाजपा विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष काशी क्षेत्र शशांक शेखर त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को लिखित पत्र के माध्यम से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed