फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Manipuri dancers' soulful Raas mesmerises Kashi

Varanasi News: मणिपुरी नर्तकों के भावपूर्ण रास से मंत्रमुग्ध हुई काशी

Fri, 24 Apr 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Manipuri dancers' soulful Raas mesmerises Kashi
भाग व स्पिक मैके द्वारा आयोजितकार्यक्रम में मणिपुरी  नृत्य का आनंद उठाते छात्र छात्राएं। अमर उज - फोटो : credit
संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश, भातखंडे विश्वविद्यालय और स्पिक मैके के संयुक्त तत्वाधान में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मंच कला विभाग में बृहस्पतिवार को मणिपुरी लोकनृत्य हुआ। कलाकारों ने राधा-कृष्ण के प्रेम पर आधारित रास और शिव स्तुति की प्रस्तुति दी। संगीत नाटक अकादमी और बिस्मिल्लाह खान पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सिनाम बसु सिंह ने अपनी टीम के साथ मणिपुरी संस्कृति में प्रचलित राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम को रासलीला के माध्यम से जीवंत कर दिया। शुरुआत आविशारिका और चोलोमगति से की। इसके बाद शिव पंचाक्षरा स्रोत पर आधारित भगवान शिव की विभिन्न मुद्राओं और भाव-भंगिमाओं का प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को कला की गहराई से परिचित कराया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में राधा-कृष्ण पर आधारित नित्य रास की प्रस्तुति ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कृष्ण के रूप में खुमुजाम जेनीवा देवी और राधा की भूमिका में एलांगबाम जोशिरानी देवी रहीं। संगीत पक्ष में ओइनाम कल्याण सिंह, चनाम प्रदीयम सिंह और चिंगांगबाम याइपुरेम्बा ने अपनी सधी हुई संगत की। स्वागत मंच कला संकाय की विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता घोष ने किया। संचालन छात्रा गुनगुन संजीदा सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आकांक्षी ने किया। इस दौरान डॉ. पंकज वर्मा, सौरभ दास, एस. एंजिला, स्पिक मैके की कोषाध्यक्ष डॉ. शुभा सक्सेना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed