{"_id":"6250057f6769216c815b5052","slug":"mangalsutra-of-gold-was-blown-from-neck-of-old-lady-in-temple-in-varanasi-who-came-from-odisha-to-worship","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: मंदिर में बुजुर्ग महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र उड़ाया, ओडिशा से दर्शन-पूजन को आया था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: मंदिर में बुजुर्ग महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र उड़ाया, ओडिशा से दर्शन-पूजन को आया था परिवार
Fri, 08 Apr 2022 03:20 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 08 Apr 2022 03:20 PM IST
सार
ओडिशा की बुजुर्ग महिला के साथ वाराणसी में उच्चकागिरी हो गई। महामृत्युंजय मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान किसी ने गले से सोने का मंगलसूत्र खींच लिया।
विज्ञापन
कोतवाली थाने में पीड़ित बुजुर्ग महिला
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
वाराणसी के महामृत्युंजय मंदिर में शुक्रवार को सपरिवार दर्शन-पूजन करने आई ओडिशा की बुजुर्ग महिला का मंगलसूत्र उच्चकों ने उड़ा डाला। पीड़िता ने कोतवाली थाने में तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। बुजुर्ग महिला के साथ आई उनकी बहू ने बताया कि हम ओडिशा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
वाराणसी के मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए आए हैं। आज हम सभी महामृत्युंजय महादेव मंदिर में गए। दर्शन-पूजन के दौरान भीड़भाड़ के बीच हमारी सास के गले से सोने का मंगलसूत्र किसी ने खींच लिया। जानकारी के बाद हमलोगों ने काफी प्रयास किया मगर मंगलसूत्र का पता नहीं लगा।
विज्ञापन
थक-हार कर लोगों की मदद से कोतवाली पहुंचे और मंगलसूत्र चोरी के संबंध में शिकायत दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक, महामृत्युंजय मंदिर और उसके आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन