फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mangal Kevat came out of the cart to plead for justice from PM

Varanasi News: पीएम से न्याय की गुहार लगाने ठेले से निकले मंगल केवट

Thu, 31 Aug 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Mangal Kevat came out of the cart to plead for justice from PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रशंसा पाने वाले मंगल केवट मां की विरासत को बचाने के लिए ठेले से नई दिल्ली के लिए चल दिए। वह पंद्रह दिन बाद पीएम से मुलाकात कर 16 साल पहले मां से विरासत में मिली जमीन की रजिस्ट्री की गुहार लगाएंगे। डोमरी ग्राम निवासी मंगल ने बताया कि ग्राम समाज से पंचनामा के जरिये जमीन मां को मिली थी। मां की जमीन पर 2006 से बेटे मंगल केवट का कब्जा है। पीएम आवास योजना के तहत उस जमीन पर मकान बनवाने के लिए मंगल को पैसा भी स्वीकृत हो गया है। केवट का आरोप है कि एक व्यक्ति उन्हें पक्का घर बनाने से रोक दिया। वह मंगल से जमीन की रजिस्ट्री के लिए पांच लाख रुपये मांग रहा है। पीड़ित ने लेखपाल डीएम और मंडलायुक्त से गुहार लगाई। जिम्मदारों ने उनकी गुहार को अनसुना कर दिया। इसके बाद मंगल केवट ने प्रधानमंत्री से न्याय की गुहार लगाने का निर्णय लिया। ठेला से दिल्ली के लिए निकले गए। बुधवार की शाम अयोध्या पहुंचे मंगल के मुताबिक वे पंद्रह दिन में दिल्ली पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed