{"_id":"66bd373779bcaa54b50928d4","slug":"manduwadih-lahartara-road-remained-stuck-in-traffic-jam-for-the-second-day-as-well-varanasi-news-c-20-vns1056-696086-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Traffic: दूसरे दिन भी पूरे दिन जाम की चपेट में रहा मंडुवाडीह-लहरतारा मार्ग, परेशान रहे शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Traffic: दूसरे दिन भी पूरे दिन जाम की चपेट में रहा मंडुवाडीह-लहरतारा मार्ग, परेशान रहे शहरवासी
Thu, 15 Aug 2024 02:55 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 02:55 PM IST
सार
मंडुवाडीह मार्ग पर जाम के चलते वाहनों का दबाव लहरतारा-बौलिया तिराहा मार्ग पर बढ़ गया। इससे दोपहर से लेकर शाम तक बौलिया तिराहा जाम की चपेट में रहा।
विज्ञापन
varanasi traffic
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंडुवाडीह चौराहे पर ढहाए गए अतिक्रमण के मलबे के चलते बुधवार को भी जाम लगा। इस बीच जाम बढ़ता देख यातायात पुलिस ने शाम के समय चौराहे पर यू टर्न व्यवस्था को भी हटा दिया। इससे और जाम लोगों को झेलना पड़ा। देर शाम लगभग तीन घंटे बाद पुन: यूटर्न व्यवस्था बहाल हुई।
मंडुवाडीह पुलिस और यातायात पुलिस कर्मी दिन भर जाम छुड़ाने में परेशान रहे। मंडुवाडीह चौराहा से बनारस स्टेशन तक लगे लंबा जाम के चलते लोग हांफ गए। लहरतारा मार्ग और महमूरगंज फ्लाईओवर भी शाम के समय जाम की चपेट में रहा। इससे बनारस रेलवे स्टेशन आवाजाही करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मंडुवाडीह मार्ग पर जाम के चलते वाहनों का दबाव लहरतारा-बौलिया तिराहा मार्ग पर बढ़ गया। इससे दोपहर से लेकर शाम तक बौलिया तिराहा जाम की चपेट में रहा। लहरतारा की ओर से बौलिया जाने वाले वाहनों और महेशपुर से बौलिया जाने वाले राहगीरों को 30 से 40 मिनट तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
चांदपुर के अभिषेक मिश्रा ने बताया कि बौलिया तिराहे पर अतिक्रमण हटाए जाने की जरूरत है। बड़ी बसें तिराहे से फुलवरिया फोरलेन की ओर घूमती है तो फिर पीछे वाहनों की कतार लग जाती है। तिराहे को और चौड़ा किए जाने की जरूरत है।