फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Manduadih railway station name change as Banaras railway station in varanasi

मंडुवाडीह स्टेशन का नाम बदलने की सालों से हो रही थी मांग, गृह मंत्रालय रख दिया बनारस रेलवे स्टेशन

Tue, 18 Aug 2020 12:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 18 Aug 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
Manduadih railway station name change as Banaras railway station in varanasi
मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन, जो अब बनारस रेलवे स्टेशन हो जाएगा। - फोटो : amar ujala

वाराणसी के मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का नाम अब बदल गया है। काशीवासी भी इस स्टेशन का नाम बदलने की काफी सालों से मांग कर रहे थे। वहीं, कई साल पहले तत्कालीन रेल राज्य मंत्री मोज सिन्हा ने इस स्टेशन का नाम बदलने का ऐलान किया था।

विज्ञापन

इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भी लिखा था। माना जाता है कि मंडुवाडीह स्टेशन का नाम मांडवी ऋषि के नाम पर पड़ा था।


मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन की कायाकल्प बदलने का श्रेय पूर्व सांसद और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को जाता है। 2014 में लोकसभा चुनाव जीतने और रेल राज्य मंत्री बनने के बाद वाराणसी मंडुवाडीह स्टेशन को आधुनिक बनाया। यहां से ट्रेनों का आवागमन शुरू किया गया।

विज्ञापन

स्टेशन बनने के बाद से ही लोग इसका नाम बदलने की मांग कर रहे थे। मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का नाम बनारस रखने का प्रस्ताव साल भर पहले अगस्त 2019 में तत्कालीन डीएम सुरेंद्र सिंह ने शासन को भेजा था। गृह मंत्रालय ने सोमवार को नाम बदलकर बनारस किए जाने का आदेश जारी कर दिया।

एयरपोर्ट सरीखी सुविधाओं से लैस मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर कुल आठ प्लेटफॉर्म हैं। वाराणसी-नई दिल्ली की सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन शिवगंगा एक्सप्रेस, ग्वालियर के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस, खजुराहो के लिए लिंक एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन प्रमुख ट्रेनों का संचालन इसी से होता है। कोरोना काल में सिर्फ शिवगंगा एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। उधर, पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि नामकरण की आधिकारिक पत्र अभी नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed