{"_id":"57faa5af4f1c1bc16028e751","slug":"mandi-in-three-years-in-order-to-investigate-the-actions","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में तीन साल में हुए कार्यों की जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में तीन साल में हुए कार्यों की जांच के आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 10 Oct 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम विजय किरन आनंद रविवार को पहड़िया मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे तो उन्हें कई खामियां मिली। सड़क, नाली और अन्य भवनें के निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर उन्होंने सड़क और नाली बनाने वाले ठेकेदारों को नोटिस दी। साथ ही एक माह में काम पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही निर्माण कार्यों में गबन की आशंका पर मंडी उप निदेशक के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेज दी है। मंडी में पिछले तीन सालों में हुए निर्माण कार्यों की जांच के लिए कमेटी बना दी है।
डीएम ने मंडी परिसर में 22 करोड़ की लागत से बन रही दूकानें, कैंटीन और अंडर ग्राउंड सीवर निर्माण का जायजा लिया। सीवर और सड़क निर्माण का कार्य मानक के अनुरूप न मिलने पर उन्होंने जिम्मेदार ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई। साथ ही शासन को पूरी रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। मंडी परिसर में साफ सफाई न होने पर डीएम ने काफी नाराजगी जताई। उन्होंने मंडी सचिव से इसका कारण पूछा तो बताया कि जिस ठेकेदार को सफाई का ठेका दिया गया है उसका व्यापारी विरोध कर रहे हैं। डीएम ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। उनका कहना था कि व्यापारियों के विरोध की वजह से सफाई न होना गलत है। उन्होंने इसके लिए व्यापारियों और अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा सोमवार से परिसर की सफाई कराना सुनिश्चित करें।