फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mandaliya mass marriage on April 26, daughters of laborers will get a grant of one lakh

Varanasi News: मंडलीय सामूहिक विवाह 26 अप्रैल को, श्रमिकों की बेटियों को मिलेगा एक लाख का अनुदान

Wed, 18 Mar 2026 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Mandaliya mass marriage on April 26, daughters of laborers will get a grant of one lakh
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से वाराणसी मंडल के चार जनपदों में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की पुत्रियों के लिए 26 अप्रैल को मंडलीय सामूहिक विवाह समारोह आयोजित है। वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली की कुल 200 बेटियों का विवाह कराया जाएगा। इसमें वाराणसी के 60, जौनपुर के 40, गाजीपुर के 60 और चंदौली के 40 लाभार्थी शामिल होंगे। योजना के तहत हर लाभार्थी को एक लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। इसमें 85 हजार रुपये डीपीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में भेजे जाएंगे, जबकि 15 हजार रुपये प्रशासनिक मद में व्यय होंगे। इच्छुक पंजीकृत श्रमिक बोर्ड की वेबसाइट www.upbocw.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में आधार प्रमाणीकरण, आयु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर या राशन कार्ड और 90 दिन कार्य का प्रमाण पत्र समेत आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा। उप श्रम आयुक्त डॉ. महेश कुमार पाण्डेय ने पात्र श्रमिकों से योजना का लाभ लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed