फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Manager accused fraud in madrasa grants arrested fabricated documents nabbed near roadways bus stand

UP: मदरसा अनुदान में धोखाधड़ी का आरोपी प्रबंधक अरेस्ट, फर्जी अभिलेख बनाए थे; रोडवेज बस स्टैंड के पास से दबोचा

Wed, 08 Jul 2026 08:57 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 08 Jul 2026 08:57 PM IST
सार

जिले में फर्जी अभिलेख तैयार कर मदरसा अनुदान में धोखाधड़ी करने के आरोपी प्रबंधक को जीयनपुर पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ ईओडब्ल्यू जांच से जुड़े मुकदमे सहित कई मामले पहले से दर्ज हैं। उस पर कूटरचित दस्तावेजों के जरिए शासकीय लाभ लेने का आरोप है।

विज्ञापन
Manager accused fraud in madrasa grants arrested fabricated documents nabbed near roadways bus stand
मदरसा अनुदान में धोखाधड़ी का आरोपी प्रबंधक अरेस्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Azamgarh News: आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू) की जांच से जुड़े मदरसा अनुदान घोटाले के मामले में जीयनपुर पुलिस ने लंबे समय से वांछित चल रहे एक मदरसा प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फर्जी अभिलेख तैयार कर शासकीय योजनाओं के तहत अनुदान प्राप्त करने और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जीयनपुर कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि राज्य विशेष अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू) मुख्यालय, लखनऊ के निरीक्षक एवं विवेचक कुंवर ब्रह्म प्रकाश सिंह की तहरीर तथा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के आदेश के अनुपालन में 10 फरवरी 2025 को जीयनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच में आरोप सामने आया कि मदरसा वीर अब्दुल हमीद शिक्षण संस्थान, मुजार (मदरसा आईडी-191100762) के प्रबंधक ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ प्राप्त किया।

विज्ञापन

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में सोमवार शाम करीब 6:50 बजे जीयनपुर पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड के पास से आरोपी आलीम अली पुत्र हासिम हुसैन, निवासी ग्राम कुर्ती जाफरपुर हुसैनाबाद, थाना कोपागंज, जनपद मऊ को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध जीयनपुर थाने में इसी प्रकार के दो अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं। इसके अलावा थाना मुबारकपुर में भी उसके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज है। सभी मामलों में फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी धन प्राप्त करने, धोखाधड़ी करने और शासकीय योजनाओं का गलत लाभ लेने के आरोपों की जांच चल रही है।

कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है। मामले में ईओडब्ल्यू की जांच जारी है और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed