फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   man with reach babatpur airport lounge with cancel ticket

कैंसिल टिकट लेकर बाबतपुर एयरपोर्ट के लाउंज तक पहुंचे युवक पर केस

Sun, 03 Sep 2017 07:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 03 Sep 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
man with reach babatpur airport lounge with cancel ticket
धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने किया चालान - फोटो : अमर उजाला
लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के प्रस्थान हाल तक निरस्त टिकट के साथ पहुंचे मोहम्मद जुबैर के खिलाफ फूलपुर पुलिस ने रविवार को धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया। निजी मुचलके पर मोहम्मद जुबैर को फूलपुर थाने से छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


उधर, अर्दली बाजार निवासी मोहम्मद जुबैर ने बताया कि उसके मामा मोहम्मद शफी और उनके बेटे इश्तियाक के साथ उसे भी बंगलुरु जाना था। किसी कारणवश उसने अपना टिकट कैंसल करा दिया था।
विज्ञापन


शनिवार की शाम वह अपने मामा को एयरपोर्ट छोड़ने गया तो निरस्त टिकट के साथ प्रस्थान हाल तक पहुंच गया था। इसी दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में फूलपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक फर्जी कागजात लेकर हवाईअड्डे में प्रवेश किया था। इस वजह से उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed